{"_id":"665ddb61b1f3b733ff000dd5","slug":"married-woman-raped-at-gunpoint-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सोती महिला को दबोचा, तमंचे के बल पर विवाहिता से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सोती महिला को दबोचा, तमंचे के बल पर विवाहिता से किया दुष्कर्म
Mon, 03 Jun 2024 08:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 03 Jun 2024 08:34 PM IST
सार
महिला घर में बच्चों के साथ सो रही थी। रात्रि लगभग 12 बजे आरोपी आया और अश्लील हरकत करने लगा। जागने पर तमंचा दिखाकर धमकाया कि अगर उसने शोर मचाया तो वह गोली मार देगा। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिकंदराराऊ के अगसौली-बाजीदपुर मार्ग स्थित एक गांव में 20 मई की रात 12 बजे गांव के ही युवक ने सोती महिला को दबोच लिया और तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के चीखने पर आरोपी दीवार फांदकर कूदा तो उसके पांव की हड्डी टूट गई। पति के लौटने पर महिला ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़िता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि 20 मई को वह घर में बच्चों के साथ सो रही थी। रात्रि लगभग 12 बजे आरोपी उमेश आया और अश्लील हरकत करने लगा। जागने पर तमंचा दिखाकर धमकाया कि अगर उसने शोर मचाया तो वह गोली मार देगा। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर परिजन आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
पीड़िता के पति बाहर नौकरी करते हैं। उनके लौटने पर वह रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ई रिक्शा चलाता है और दो बच्चों का पता है। रात में दीवार फांदने के दौरान आरोपी के पांव की हड्डी टूट गई। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन