{"_id":"67fac54067576328a806f02a","slug":"married-woman-from-hathras-murdered-for-dowry-in-haryana-hathras-news-c-2-1-ali1027-652680-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हाथरस की विवाहिता की हरियाणा में दहेज के लिए हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हाथरस की विवाहिता की हरियाणा में दहेज के लिए हत्या
Sun, 13 Apr 2025 01:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के छोटा अहियापुर निवासी विवाहिता की हरियाणा में दहेज के लिए हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार को यहां लाया गया। शव आते ही मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
छोटा अहियापुर निवासी प्रेमकिशोर की पुत्री हेमलता (24) की शादी करीब दो माह पूर्व हरियाणा के रेवाड़ी जिले के थाना खोल क्षेत्र के गांव पाडला निवासी कुलदीप से हुई थी। परिजन का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में स्कॉर्पियो कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न करने पर हेमलता को प्रताड़ित किया जाता था। बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में हेमलता की मौत हो गई।
सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी रेवाड़ी पहुंच गए। उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हेमलता की हत्या करने का आरोप लगाया है। हेमलता की मां राजकुमारी ने पति सहित पांच आरोपियों के खिलाफ रेवाड़ी में ही मुकदमा दर्ज कराया है। मायके पक्ष के लोग शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं।