{"_id":"656ce016c7b1a72fab0b6909","slug":"married-woman-attempts-suicide-after-being-separated-from-her-lover-hathras-news-c-56-1-sknl1012-8055-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्रेमी से दूर होने पर विवाहिता ने किया आत्महत्या का प्रयास, चल रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्रेमी से दूर होने पर विवाहिता ने किया आत्महत्या का प्रयास, चल रहा उपचार
Mon, 04 Dec 2023 01:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Mon, 04 Dec 2023 01:37 AM IST
सार
युवती की लगभग दस साल पहले एक गांव में शादी हुई थी। विवाहिता के तीन बच्चे हैं। उसका ससुराल में ही एक युवक से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इस पर ससुरालीजनों ने उसे मायके भेज दिया। 3 दिसंबर की सुबह उसने गले में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रेमी से दूर होने पर एक विवाहिता ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल ले गए। जहां विवाहिता का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के वाटर वर्क्स स्थित एक कॉलोनी निवासी युवती की लगभग दस साल पहले कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर स्थित एक गांव में शादी हुई थी। विवाहिता के तीन बच्चे हैं। बताया जाता है कि उसका ससुराल में ही एक युवक से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इस पर ससुरालीजनों ने उसे मायके भेज दिया।
विज्ञापन
3 दिसंबर की सुबह उसने गले में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। जैसे ही घर वालों की विवाहिता पर नजर पड़ी तो उनके होश फाख्ता हो गए। उन्होंने तुरंत फंदे को खोला और आनन-फानन उसे बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। इलाज के बाद विवाहिता की तबीयत में सुधार हुआ। घटना की जानकारी होने पर उसके पति व ससुरालीजन भी पहुंच गए। यहां ससुरालीजन व मायके पक्ष के लोगों में काफी देर तक कहासुनी हुई।
विज्ञापन