{"_id":"5f0cb4f78ebc3e63556146f7","slug":"market-reopen-after-two-days-lockdown-hathras-news-ali23856032","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन के लॉकडाउन के बाद खुले बाजार तो उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन के लॉकडाउन के बाद खुले बाजार तो उमड़ी भीड़
विज्ञापन
दो दिन के लॉकडाउन के बाद शहर के बाजारों में उमड़ी भीड़।
- फोटो : HATHRAS
दो दिन के लॉकडाउन के बाद सोमवार सुबह बाजार और सरकारी कार्यालयों में काफी भीड़ दिखाई दी। शहर में कई स्थानों पर जाम की भी स्थिति दिखी। बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। वहीं रोस्टर के हटने से भी काफी दुकानदार खुश दिखाई दिए।
शनिवार और रविवार के संपूर्ण लॉकडाउन के बाद सोमवार को सुबह जब बाजार खुले तो लोगों की भीड़ दिखाई दी। लोगोें ने इस दौरान जमकर खरीददारी भी की। सरकारी दफ्तर, बैंकों पर भी यही स्थिति देखने को मिली। इसकी वजह से शहर में कई स्थानों पर जाम भी लग गया। इधर, शहर के लोगों को जब यह जानकारी मिली कि अब रोस्टर व्यवस्था समाप्त कर दी गई है तो लोग खासे खुश दिखाई दिए। अब तक शहर में रोस्टर के हिसाब से ही दुकानें खोलने की अनुमति प्रशासन ने दे रखी थी।
सामाजिक दूरी का लोगों ने नहीं किया पालन
शहर में सोमवार को बाजार में भीड़ तो दिखी, लेकिन इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया। काफी संख्या में लोग बिना मास्क के भी दिखे। इसे लेकर हालांकि कई दिन से प्रशासन चेकिंग अभियान भी चलाए हुए है, लेकिन इसका असर भी प्रशासन पर दिखाई नहीं दे रहा।