फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Market closed procession, slogan-ruckus,

बाजार बंद कर निकाले जुलूस, नारेबाजी-हंगामा, नोकझोंक

Fri, 07 Sep 2018 12:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Fri, 07 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Market closed procession, slogan-ruckus,
घंटाघर पर एडीएम को ज्ञापन देते विभिन्न संगठनों के लोग। - फोटो : Amar Ujala
 शहर में एससी-एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद के आह्वान का यहां भी व्यापक असर देखने को मिला। इसे लेकर शहर के ज्यादातर बाजार बंद रहे और काफी फैक्ट्रियां भी नहीं खुली। शहर में कई स्थानों से लोगों ने प्रदर्शन कर जुलूस निकाले और ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन


घंटाघर और सासनी गेट पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई और दौरान खासा हंगामा भी खड़ा हो गया। मंडी भी बंद रही और वहां भी व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। शहर के काफी स्कूल-कॉलेज भी बंद रहे। जलेसर रोड पर प्राइवेट बस संचालकों ने बसें नहीं चलाई और इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।       
विज्ञापन


एससी-एसटी एक्ट के विरोध में यहां भी व्यापक विरोध प्रदर्शन और बाजार बंदी हुई। सुबह से ही शहर के पंजाबी मार्केट, बागला मार्ग, कमला बाजार, घंटाघर, बैनीगंज, हलवाई खाना,निहाई, रूई की मंडी, पत्थर बाजार, नयागंज, चक्की बाजार, सादाबाद गेट, सरकूलर रोड, रामलीला मैदान, सासनी गेट सहित सभी मुख्य बाजारों में चंद दुकानों को छोड़कर ज्यादातर दुकानें दोपहर तक बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में चामड़ गेट, तरफरा रोड, बीएच ऑयल रोड सहित कई इलाकों में फैक्ट्रियां भी बंद रही। रेडीमेड गारमेंट्स कारोबारियों ने भी अपने कारोबार व फैक्ट्रियां पूरी तरह से बंद रखे। शहर में गैलेक्सी होटल, चक्की बाजार, सासनी गेट सहित कई स्थानों से एसटी-एसटी एक्ट और आरक्षण के विरोध में लोगों ने जोरदार जुलूस निकाले और घंटाघर पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और घंटाघर पर मौजूद एडीएम रेखा एस चौहान को ज्ञापन सौंपे। घंटाघर और सासनी गेट पर जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जुलूस निकालने से रोका तो इनकी पुलिस से भी तीखी नोक-झोंक हुई और खासा हंगामा खड़ा हो गया।      

कई स्कूल-कॉलेज भी रहे बंद, दिया ज्ञापन       
इस एक्ट के संशोधन के विरोध में शहर के कई स्कूल-कॉलेज भी बंद रहे कुछ में जल्द ही अवकाश घोषित कर दिया गया। डीआरबी इंटर कॉलेज, एमएलडीवी इंटर कॉलेज आदि सहित कई विद्यालय बंद रहे। बागला इंटर कॉलेज,रामबाग इंटर कॉलेज आदि में जल्द अवकाश हो गया। एमएलडीवी इंटर कॉलेज में वहां के प्रबंधन द्वारा बंद कराने की सूचना पर सीओ सिटी मय फोर्स के पहुंच गई। इस पर डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्ता ने स्पष्ट किया कि अपनी इच्छा से इस एक्ट के विरोध में शिक्षक व कर्मचारियों ने विद्यालय बंद किया है। इधर, कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मचारियों ने एक एक्ट के विरोध में ज्ञापन दिया है।      

प्राइवेट बस संचालक भी रहे हड़ताल पर, किया प्रदर्शन       
शहर में जलेसर रोड पर प्राइवेट बस संचालकों ने बंद का पूरा समर्थन करते हुए अपनी बसें नहीं चलाई और हड़ताल रखी। इस रूट पर रोडवेज बसें चूंकि संचालित नहीं है।ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। जलेसर अड्डे पर बस संचालकों ने एससी-एसटी एक्ट के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की।      


पुलिस प्रशासन घंटों रहा हलकान       
प्रदर्शन के दौरान किसी तरह अराजकता न फैल जाए और हालात न बिगड़ जाएं। इसे लेकर पुलिस व प्रशासन बेहद सतर्क रहा। एसपी,डीएम सुबह कई घंटे तक कोतवाली में मौजूद रहे तो शहर के मुख्य बाजारों में सुबह से ही काफी फोर्स तैनात रहा। यही नहीं एसपी जयप्रकाश, डीएम डॉ रमाशंकर मौर्य ने खुद शहर पर गश्त  कर बाजार बंदी की स्थिति देखी। जब तक रैलियां निकलती रही, तब तक पुलिस प्रशासन हलकान रहा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed