फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Market closed for the second day in Sadabad, fierce hanangama

सादाबाद में दूसरे दिन भी बाजार बंद, जमकर हंंगामा

Fri, 13 Oct 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)।
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)। Updated Fri, 13 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Market closed for the second day in Sadabad, fierce hanangama
प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम और एसडीएम के द्वारा खाद्य वस्तुओं की सैंपलिंग के दौरान गुरुवार को हुए बवाल के बाद शुक्रवार को भी कस्बे के व्यापारियों में आक्रोश रहा। व्यापारियों ने बाजार को बंद रखा। बाजार में धरना प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कई नेताओं ने भी धरना स्थल पर पहुंच व्यापारियों का समर्थन किया। 
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम और एसडीएम जयप्रकाश ने मुख्य बाजार में रामेश्वर दयाल उर्फ गुड्डा की दुकान से एक्सपायर्ड तेल का नमूना भरवाया था। एसडीएम के हड़काने के दौरान गुड्डा लाला की तबियत अचानक खराब हो गई। उन्हें हार्ट अटैक आने पर मथुरा के अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने एसडीएम की गाड़ी में तोड़फोड़ की और टीम से अभद्रता की। इसके बाद खुद एसडीएम व टीम को व्यापारियों के विरोध को देखते हुए वहां से वापस लौटना पड़ा था। नगर पंचायत में दफ्तर में अधिकारियों के होने की भनक लगते ही व्यापारियों ने नगर पंचायत दफ्तर को कई घंटे तक घेरे रखा था। 
विज्ञापन


कई थानों की पुलिस, एएसपी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद ही मामला शांत हो सका था। शुक्रवार की सुबह व्यापारियों ने एकता का परिचय देते हुए बाजार को बंद रखा, जो भी दुकानें खुलीं थी, उनको बंद कराया। इसके बाद गुड्डा लाला की दुकान के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान व्यापारी एसडीएम पर कार्रवाई, उनके ट्रांसफर और व्यापारियों पर किसी भी तरह         की कार्रवाई न किए जाने की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना स्थल पर सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर व्यापारियों पर अत्याचार को सहन नहीं करेंगे। इस संबंध में वह एसपी व डीएम से भी वार्ता करेंगे। उन्होंने व्यापारियों से आंदोलन को समाप्त करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी और गुड्डू चौधरी ने कहा कि रालोद उनके साथ हैं।

रालोद का प्रत्येक कार्यकर्ता सादाबाद के व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। पूर्व विधायक रामसरन आर्य ने कहा कि वह हमेशा व्यापारियों के साथ हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार व प्रीती चौधरी ने कहा कि अधिकारियों का इस तरह की अभद्रता व्यापारियों से करना शोभा नहीं देता। व्यापारियों को पूरा न्याय दिलाया जाएगा। इस मौके पर महेंद्र सिंह आचार्य, सुआ पहलवान, व्यापारी नेता बीके वर्मा, पीयूष जिंदल, सुनील गौतम, विशाल पाराशर, दिनेश त्यागी, अनुपम जिंदल, बाल किशन गोयल, प्रभात पचौरी, पंकज गर्ग, सुधीर गर्ग, रविकांत अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, बबलू तायल, कैलाशचंद, अभिषेक जिंदल, अनिल तायल, डब्बू पाराशर, गौरीशंकर गौतम, रमेश गौतम, कांता लाला, नवीन गौतम, मोहन सिंह बघेल, चंद्रकांत सिंह बधौतिया, मुनव्वर कुरैशी, केशव चौधरी आदि लोग भी मौजूद थे। 
व्यापारी नेताओं का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल में शुक्रवार को डीएम से मिला। प्रतिनिधि मंडल में शामिल रविकांत अग्रवाल, बाल किशन गोयल, अनुपम जिंदल, प्रभात कुमार ने डीएम से मांग की कि इस घटनाक्रम की निष्पक्ष रूप से जांच की जाए। दोषी अधिकारियाें पर कार्रवाई हो। पूर्व सभासद अनुपम जिंदल ने बताया कि डीएम ने आश्वस्त किया कि निष्पक्ष रूप से कार्यवाही होगी। किसी भी निर्दोष व्यापारी पर कार्रवाई नहीं होगी। 


अफवाह से बिसावर का बाजार भी हुआ बंदः 
त्योहारों से पहले चल रही खाद्य सुरक्षा विभाग विभाग की छापामारी के भय से शुक्रवार को बिसावर में भी बाजार बंद हो गया। दोपहर को बिसावर के बाजर में यह अफवाह फैली की, सादाबाद में एफडीए की टीम छापामारी कर रही है, इस अफवाह के फैलते ही कस्बे में दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। हालांकि कुछ देर बाद ही बाजार खुल गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed