{"_id":"69729376a106fa17db007a22","slug":"many-wrestlers-selected-in-free-style-and-greco-roman-category-hathras-news-c-56-1-sali1016-143568-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन वर्ग में कई पहलवान चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन वर्ग में कई पहलवान चयनित
Fri, 23 Jan 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को अंडर-17 सब जूनियर पुरुष एवं महिला वर्ग की जिला स्तरीय कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को सादाबाद स्थित हरिकेश पहलवान कुश्ती अकादमी पर किया गया। फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग में कई पहलवानों का चयन किया गया।
ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, तकनीकी कौशल, अनुशासन और मुकाबले की समझ को परखा गया। कड़े मुकाबलों के बाद चयन समिति ने फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन वर्ग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पहलवानों का चयन आगामी अंडर-17 सब जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया।
फ्री-स्टाइल के 60 किलोग्राम वर्ग में प्रदीप, 65 किलोग्राम में निशांत, 71 किलोग्राम में सनी, 80 किलोग्राम में विकास, 92 किलोग्राम में निकेत तथा 110 किलोग्राम वर्ग में तिंशु ने शानदार प्रदर्शन कर चयन सुनिश्चित किया, जबकि ग्रीको रोमन वर्ग के 60 किलोग्राम वर्ग में रजत और 71 किलोग्राम वर्ग में विश्वनाथ ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए चयन सूची में अपना स्थान बनाया।
विज्ञापन
जिला कुश्ती संघ के सचिव अंकित कुमार ने बताया कि चयनित सभी पहलवान आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता की तैयारी करने का संदेश दिया।
जिलाध्यक्ष राहुल जैसवाल ने कहा कि जिले में कुश्ती के प्रति युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है और ऐसे ट्रायल से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। ट्रायल के आयोजन में कोच हरिकेश पहलवान, शेरा गुर्जर, श्यामवीर पहलवान के अलावा खलीफा, प्रशिक्षक, कुश्ती प्रेमियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।