{"_id":"65abef31dc526842230da59b","slug":"many-express-trains-will-be-canceled-from-22-january-to-5-february-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 22 जनवरी से 5 फरवरी तक रद्द रहेंगी कई एक्सप्रेस ट्रेनें, कुछ मथुरा छावनी तक चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 22 जनवरी से 5 फरवरी तक रद्द रहेंगी कई एक्सप्रेस ट्रेनें, कुछ मथुरा छावनी तक चलेंगी
Sat, 20 Jan 2024 09:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 20 Jan 2024 09:35 PM IST
सार
हाथरस सिटी स्टेशन पर ठहरने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों को 22 जनवरी से लेकर 5 फरवरी तक के लिए निरस्त किया जा रहा है। कई ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त करते हुए मथुरा छावनी स्टेशन तक ही चलाया जाएगा। इसमें कासगंज से मथुरा जंक्शन, अछनेरा व भरतपुर जाने वाली पांच जोड़ी पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं।
विज्ञापन
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा-कासगंज रेल खंड से गुजरने वाली कई ट्रेन 22 जनवरी से निरस्त हो जाएंगी। दूसरी ओर, कुछ ट्रेनों का संचालन मथुरा छावनी तक किया जाएगा। इस दौरान इन ट्रेनों का समय भी आगे-पीछे हो सकता है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
हाथरस सिटी स्टेशन पर ठहरने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों को 22 जनवरी से लेकर 5 फरवरी तक के लिए निरस्त किया जा रहा है। कई ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त करते हुए मथुरा छावनी स्टेशन तक ही चलाया जाएगा। इसमें कासगंज से मथुरा जंक्शन, अछनेरा व भरतपुर जाने वाली पांच जोड़ी पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। इन ट्रेनों की वापसी मथुरा छावनी स्टेशन से ही कर दी जाएगी। इसके अलावा सप्ताह में तीन दिन चलने वाली मथुरा-छपरा एक्सप्रेस को भी मथुरा जंक्शन की जगह मथुरा छावनी से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान 31 जनवरी तक चलन के लिए निर्धारित टनकपुर एक्सप्रेस को लेकर स्थिति साफ नहीं है। बात अगर पूरी तरह से निरस्त की गई ट्रेनों की करें तो उसमें बांद्रा-गोरखुपर एक्सप्रेस पांच फेरे के लिए, रामनगर बांद्रा एक्सप्रेस चार फेरे के लिए, बांद्रा लखनऊ एक्सप्रेस पांच फेरे के लिए, अहमदाबाद लखनऊ तीन फेरे के लिए, अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस छह फेरे के लिए निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन