फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mandalayuk conducted a surprise inspection of the city's cleaning system

मंडलायुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण

Wed, 18 Sep 2019 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mandalayuk conducted a surprise inspection of the city's cleaning system
मंडलायुक्त ने लिया शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा
विज्ञापन

रात्रि में नगर पालिकाध्यक्ष संग कई क्षेत्रों का किया भ्रमण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने सोमवार की रात को शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कई क्षेत्रों का भ्रमण कर शहरवासियों से सफाई कार्य के बारे में जानकारी ली। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने रात्रि में सफाई कर्मियों से सफाई कराए जाने के बारे में जानकारी दी। रात्रि में शहर की सफाई व्यवस्था देखकर कमिश्नर ने खुशी जताई।
मेला श्रीदाऊजी महाराज में रात्रि में शिरकत करने वाले मंडलायुक्त अजयदीप सिंह अलीगढ़ के लिए लौट रहे थे कि वह अचानक खातीखाना चौराहे पर गाड़ियों से उतरे और शहर में पैदल भ्रमण किया। उन्होंने शहरी क्षेत्र में सफाई कार्य और स्ट्रीट लाइट आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद मिले शहर वासियों से सफाई कार्य के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि रात्रि में शहर के सभी बाजारों की सफाई कराई जाती है। शहर में सफाई व्यवस्था के पूरे इंतजामात किए गए हैं। वर्षा के दिनों में जल निकासी के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कूड़े के निस्तारण के लिए जल्द ही मेगा प्लान तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। भ्रमण के दौरान चेयरमैन आशीष शर्मा, एसडीएम हरीशंकर यादव आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed