फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Man killed his mother by hitting her with a brick for not giving him money for alcohol in Hathras

बेटा बना हैवान: शराब के लिए रुपये नहीं देने पर मां को ईंट से प्रहार कर मार डाला, पहले पत्नी से कर रहा था झगड़ा

Thu, 03 Apr 2025 10:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पुरदिलनगर (हाथरस)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरदिलनगर (हाथरस) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 03 Apr 2025 10:35 PM IST
सार

हत्यारोपी युवक शराब के पैसों के लिए अपनी पत्नी से झगड़ रहा था। तभी उसकी मां कमला देवी बीच-बचाव करने लगी। वह उनसे पांच हजार रुपये मांगने लगा। उन्होंने इन्कार किया तो वह उनसे झगड़ने लगा।

विज्ञापन
Man killed his mother by hitting her with a brick for not giving him money for alcohol in Hathras
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हाथरस कस्बे के मोहल्ला ललिता गेट में बुधवार की रात शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने वृद्ध मां को ईंट से प्रहार कर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

घटना बुधवार रात करीब नौ बजे की है। मरने वाली महिला कमला देवी (65) मोहल्ला ललिता गेट निवासी बाहोरी लाल की पत्नी थी। बताया जा रहा है कि इनका बेटा राजकुमार (42) घटना से पहले शराब पीकर घर पहुंचा था। पहले उसने शराब के पैसों के लिए अपनी पत्नी से झगड़ा किया। तभी उसकी मां कमला देवी बीच-बचाव करने लगी। वह उनसे पांच हजार रुपये मांगने लगा। उन्होंने इन्कार किया तो वह उनसे झगड़ने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईंट उठाकर कमला देवी के सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी ले जाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीएचसी से कमला देवी को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शोकाकुल माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सीओ श्यामवीर सिंह का कहना हैं कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed