फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Man dies after being hit by train

Hathras News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Thu, 27 Jul 2023 12:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 27 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
मधुगढ़ी में ट्रेन की चपेट में आने से व्य​क्ति की मौत के बाद पोस्टमार्टम गृह पर लगी परिजनों की भ - फोटो : samvad
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड रेलवे फाटक पर बुधवार को रेल पटरियों को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन





थाना कोतवाली सदर के विभव नगर निवासी 58 वर्षीय हासिम पुत्र गौशली शादियों में बैंड बजाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। वह बुधवार की सुबह अपनी बेटी सोनम की ससुराल अलीगढ़ जिले के थाना इगलास क्षेत्र के गांव कजरौठ जा रहा था।
विज्ञापन




वह इगलास रोड रेलवे फाटक पर रेल पटरियों को पार कर रहा था। इस दौरान ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से हासिम की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही हासिम के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पोस्टमार्टमगृह पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed