{"_id":"594d626d4f1c1be51b8b48f4","slug":"lot-of-peoples-namaj-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्क में अमन और तरक्की के लिए दुआ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल्क में अमन और तरक्की के लिए दुआ
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
हाथरस की जामा मस्जिद पर अलविदा की नमाज अदा करते लोग।
- फोटो : amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस।
रमजान के आखिरी जुमा (शुक्रवार) को अलविदा की नमाज अदा की गई। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच किला गेट जामा मस्जिद पर नमाज अदा करने के लिए काफी भीड़ उमड़ी। जामा मस्जिद के इर्द-गिर्द सुरक्षा के कडे़ इंतजाम रहे। मुकर्रिर वक्त से पहले ही जामा मस्जिद पर नमाजियों की भीड़ जुटने लगी। जामा मस्जिद के बाहर तक पूरी सड़क भी नमाजियों से भर गई।
तय वक्त पर जामा मस्जिद के कारी मोहम्मद उवैद ने अलविदा की नमाज अदा कराई। इससे पहले कुरआन-ए-पाक की आयतों से तकरीरें पेश करते हुए उन्होंने फरमाया कि रमजान का महीना बरकतों वाला है। रोजा हर मुसलमान पर फर्ज है और किसी भी मुसलमान को यह फर्ज नहीं छोड़ना चाहिए। रोजा रखने का मौका बहुत ही किस्मत वालों को मिलता है। रोजा जन्नत तक ले जाता है। रमजान के आखिर में खुदा की तरफ से ईद का तोहफा मिलता है। नमाज के दौरान पूरा माहौल अल्लाह-ओ-अकबर की आवाजों से गूंज उठा। अकीकदतमंदों ने परवरदिगार से मुल्क और कौम की तरक्की और अमन-चैन की दुआ मांगी। सुरक्षा की दृष्टि से एएसपी अरविंद कुमार, सीओ सिटी आरके गौतम, कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी सहित काफी पुलिस कर्मी तैनात थे।