फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lord Daksh Prajapati's procession taken out with pomp

Hathras News: धूमधाम से निकाली भगवान दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा

Mon, 24 Jul 2023 12:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 24 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lord Daksh Prajapati's procession taken out with pomp
भगवान दक्ष की शोभायात्रा में मौजूद प्रजापति महासभा के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : samvad
उत्तर प्रदेश प्रजापति समाज महासभा के बैनर तले रविवार को भगवान दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर दिया।
विज्ञापन




शोभायात्रा का शुभारंभ माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा कस्बा के पुरदिलनगर तिराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय तिराहा से कस्बा के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई। शोभायात्रा का समापन पंडित दीनदयाल तिराहा पर किया गया। शोभायात्रा में कुलदेवी श्री यादेमाता के छवि चित्र के अलावा भगवान शिवशंकर व मां पार्वती के स्वरूप भजनों पर नृत्य करके वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे।
विज्ञापन




शोभायात्रा में देवकीनंदन गोला, डॉ.आरसी गोला, शरद प्रजापति, सुनहरीलाल प्रजापति, अशोक गोला, विवेक प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, एवरन सिंह गोला, प्रताप सिंह प्रजापति, मनोज गोला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed