Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Long Jackets And Overcoats Top Women Choice

विंटर फैशन: लॉन्ग जैकेट और ओवरकोट बने महिलाओं की पहली पसंद, बाजार में इन डिजाइनों की सबसे ज्यादा है मांग

Thu, 26 Nov 2026 04:38 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 26 Nov 2026 04:38 PM IST
सार

शादी में कपड़ों की खरीदारी बढ़ जाती है। बात करें महिलाओं की, तो वह ऐसे गर्म कपड़ों को तरजीह दे रही हैं, जो उन्हें कड़ाके की ठंड से पूरी तरह सुरक्षित रखने के साथ-साथ फैशनेबल लुक भी दें। 

विज्ञापन
Long Jackets And Overcoats Top Women Choice
पंजाबी मार्केट स्थित दुकान पर लॉन्ग कोट देखतीं महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

इस बार सर्दियों के मौसम में महिलाओं और युवतियों के विंटर फैशन में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पारंपरिक स्वेटर और शॉल की जगह अब स्टाइलिश लॉन्ग जैकेट और ओवरकोट महिलाओं की पहली पसंद बन गए हैं।

विज्ञापन


इनकी बढ़ती मांग के चलते हाथस शहर के तिब्बती बाजार से लेकर प्रमुख स्थानीय बाजारों में खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है। शहर के रामलीला ग्राउंड स्थित अस्थायी तिब्बती बाजार, घंटाघर, बैनीगंज, कमला बाजार और सासनी गेट स्थित रेडीमेड गारमेंट्स शोरूम पर इन दिनों नए-नए डिजाइन और रंगों के ओवरकोट व लॉन्ग जैकेट की भरमार है।
विज्ञापन


दुकानदार दीपक जैन का कहना है कि इस सीजन में महिलाएं ऐसे गर्म कपड़ों को तरजीह दे रही हैं, जो उन्हें कड़ाके की ठंड से पूरी तरह सुरक्षित रखने के साथ-साथ फैशनेबल लुक भी दें। फैशन जानकार व कपड़ा विक्रेता रेखा अग्रवाल के अनुसार लॉन्ग जैकेट और ओवरकोट की सबसे बड़ी खासियत इनकी बहुमुखी उपयोगिता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें जींस-टॉप और ट्राउजर जैसे वेस्टर्न परिधानों के साथ सूट, कुर्ती और साड़ी जैसे पारंपरिक भारतीय कपड़ों के ऊपर भी आसानी से पहना जा सकता है। घुटनों तक की लंबाई होने के कारण ये ठंडी हवाओं से शरीर का पूरा बचाव करते हैं और व्यक्तित्व को एक शालीन व आकर्षक रूप देते हैं। खरीदारी के लिए पहुंची युवती रीना का कहना है कि एक अच्छा ओवरकोट या लॉन्ग जैकेट पहनने के बाद अलग से भारी-भरकम गर्म कपड़े पहनने की जरूरत नहीं पड़ती। यही वजह है कि इस बार तिब्बती और स्थानीय बाजारों में इनकी बिक्री में खासा इजाफा दर्ज किया जा रहा है।


बाजार में इन डिजाइनों की सबसे ज्यादा डिमांड

  • वूलन और ट्वीड ओवरकोट : ऑफिस जाने वाली महिलाओं और कॉलेज की छात्राओं के बीच बेज, कैमल ब्राउन, ब्लैक, ग्रे और पेस्टल शेड्स के वूलन ओवरकोट व ट्रेंच कोट खासे लोकप्रिय हैं।
  • कढ़ाईदार लॉन्ग जैकेट : शादी-ब्याह के सीजन को देखते हुए हल्की जरी व एम्ब्रॉयडरी वाली लॉन्ग जैकेट और मखमली कोट भी महिलाओं को खूब भा रहे हैं।
  • फर और हुडी वाले पफर कोट : सुबह-शाम की ठंड से बचने के लिए हल्के वजन वाले लंबे पफर जैकेट और फर कॉलर कोट की भी जमकर खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed