फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Loan taken from two banks on mortgaged land

Hathras News: बंधक भूमि पर दो बैंकों से लिया कर्ज, रिपोर्ट दर्ज, जमीन को आरोपी ने बेच भी दिया

Sun, 04 May 2025 05:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 04 May 2025 05:19 PM IST
सार

आरोपी ने दो बैंकों के आंखों में धूल झोंक कर बंधक भूमि पर दो बार ऋण ले लिया। इतना ही नहीं उसने बंधक भूमि को बेच भी दिया। सवाल यह है कि बैंक कर्ज देने से पहले बंधक रखी गई भूमि के तहसील के बारह साला रिकॉर्ड को देखती है, फिर कैसे आरोपी को दो बार ऋण मिल गया।

विज्ञापन
Loan taken from two banks on mortgaged land
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव जिमिसपुर निवासी एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर बंधक भूमि पर दो बैंकों से लाखों रुपये का ऋण ले लिया और भूमि को भी बेच दिया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर प्रबंधक ने धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


आर्यावर्त बैंक की रतिभानपुर शाखा के प्रबंधक ललित शर्मा पुत्र प्रेमप्रकाश रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि 18 मई 2015 को गांव जिमिसपुर निवासी रनंजय प्रताप पुत्र रामनरेश ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उनके बैंक से अपनी भूमि को बंधक रखकर चार लाख रुपये का ऋण लिया था। आरोपी ने बैंक का ऋण जमा नहीं किया और उसने पुनः बंधक भूमि को केनरा बैंक रतिभानपुर शाखा में बंधक रखकर चार लाख रुपये का ऋण ले लिया।
विज्ञापन


वसूली की कार्रवाई के दौरान पता चला कि आरोपी ने बंधक भूमि को 17 नवंबर 2023 में बेच भी दिया, जबकि बंधक भूमि को बेचने का आरोपी को कोई अधिकार नहीं है। सवाल यह है कि बैंक कर्ज देने से पहले बंधक रखी गई भूमि के तहसील के बारह साला रिकॉर्ड को देखती है, फिर कैसे आरोपी को दो बार ऋण मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed