फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Loader hits tempo, banana trader dies

Hathras Road Accident: लोडर ने टेंपो को मारी टक्कर, केला व्यापारी की मौत, 12 घायल

Mon, 07 Apr 2025 10:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 07 Apr 2025 10:55 PM IST
सार

टेंपो पलटने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने टेंपो में फंसे लोगों को निकालना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन
Loader hits tempo, banana trader dies
मृतक ओमप्रकाश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा चौराहे के निकट 7 अप्रैल की शाम सामने से आ रहे लोडर वाहन को बचाने की कोशिश में टाटा मैजिक लोडर ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो में सवार 12 लोग गंभीर रूप घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायल केला व्यापारी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


कैलोरा चौराहे पर 7 अप्रैल की शाम को टेंपो चालक सवारियों को लेकर रवाना हुआ। कुछ दूरी पर ही सामने से आ रहे लोडर वाहन को बचाने के प्रयास में टाटा मैजिक लोडर ने टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से टेंपो में सवार सभी घायलों को बाहर निकला। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन


यहां चिकित्सक ने ओमप्रकाश (65) निवासी राजपाल कॉलोनी थाना हाथरस जंक्शन को मृत घोषित कर दिया, जबकि विकास निवासी सलेमपुर, रामादेवी पत्नी चंद्रपाल निवासी निधौली कलां एटा, लता पत्नी राजकुमार निवासी मानपुर खैर अलीगढ़ को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल भेजा गया। घायल विशाल निवासी जोगीपुरा, प्रेमपाल निवासी रामपुर, रोहित निवासी दरियापुर, राजेश निवासी इमलिया आगरा, भगवान देवी पत्नी मोहर सिंह निवासी सिकंदराराऊ, प्रशांत और वार्षिक पुत्री राजकुमार निवासी मानपुर खैर अलीगढ़ का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी होते ही सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण और कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी अरविंद राठी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

केला खरीदने सलेमपुर जा रहे थे मृतक

मृतक ओमप्रकाश केले का व्यापार करते थे। वह केले की ढकेल लगाते थे। सोमवार को वह केला खरीदने जंक्शन से सलेमपुर जा रहे थे। हादसे में मौत की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। 

मौके पर मची चीख-पुकार, दौड़े लोग
टेंपो पलटने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने टेंपो में फंसे लोगों को निकालना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। 

नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर से अस्पताल पहुंचे घायल
घटना स्थल पर समय से एंबुलेंस नहीं पहुंची। घटनास्थल मौके की नजाकत को देखते हुए घायलों को तत्काल लोडर वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed