फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Last date for registration in UP board exam

UP Board: परीक्षा में शामिल होने का एक और मौका, 20 सितंबर तक बढ़ाई पंजीकरण की अंतिम तिथि

Sun, 15 Sep 2024 02:30 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Sep 2024 02:30 AM IST
सार

यूपी बोर्ड में विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 सितंबर से बढ़ाकर 20 सितंबर कर दी है।

विज्ञापन
Last date for registration in UP board exam
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

विलंब शुल्क के साथ यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों के पास एक और मौका है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 सितंबर से बढ़ाकर 20 सितंबर कर दी है। इसी तरह बोर्ड ने कक्षा नौ व 11 वीं के अग्रिम पंजीकरण संबंधी तिथियों में भी बदलाव किया है। 

विज्ञापन


हाथरस के जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने जिले के सभी राजकीय,अशासकीय सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को जारी किया है। जारी आदेश में उन्होंने कहा है कि कक्षा नौ व 11 व परीक्षा वर्ष 2025 के कक्षा दस व 12 के ऑनलाइन अग्रिम पंजीकरण की पूर्व निर्धारित तिथियों में परिवर्तन किया गया है। 
विज्ञापन


शासन के नवीन आदेश के अनुसार कक्षा नौ व 11 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण शुल्क 50 रूपये के साथ प्रति विद्यार्थी की दर से चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने व पंजीकरण शुल्क की सूचना व विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर से बढ़ाकर 20 सितंबर तक कर दी गई है । 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह वेबसाइट पर अपलोड किए गए विद्यर्थियों के विवरण की जांच की अवधि 11 सितंबर से बढ़ाकर 13 सितंबर तक कर 21 सितंबर कर दी गई है। वहीं, ऑनलाइन अपलोड किए गए विद्यार्थियों के विवरणों में जांच के बाद संशोधन की अवधि 14 सितंबर से 20 सितंबर से बढ़ाकर 21 सितंबर से 23 सितंबर कर दिया गया है। 


विद्यार्थियों की नामावली डीआईओएस कार्यालय में जमा करने के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर से बढ़ाकर 24 पांच अक्तूबर कर दी गई है। विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि जमा करने की अंतिम तिथि पांच सितंबर से बढ़ाकर 23 सितंबर कर दी गई है। विद्यार्थियों के विवरण अपडेशन की अंतिम तिथि छह सितंबर से बढ़ाकर 26 सितंबर कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed