फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Last chance to fill the form for CTET exam

CTET: परीक्षा में फॉर्म जमा करने का एक और मौका, 30 दिसंबर तक फॉर्म किए जा सकेंगे सम्मिट

Sun, 28 Dec 2025 04:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 28 Dec 2025 04:15 PM IST
सार

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा देश भर में शिक्षक बनने की एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। हर वर्ष सैकड़ों अभ्यर्थी इसमें भाग लेते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, लेकिन अंतिम तिथि तक कई अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र सम्मिट नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन
Last chance to fill the form for CTET exam
सीटेट परीक्षा - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

विस्तार

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सी-टेट) का पंजीकरण कराने के बाद फॉर्म सम्मिट न कर पाने वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थी 30 दिसंबर तक फॉर्म सम्मिट कर सकेंगे। इस निर्णय से हाथरस सहित आसपास के जिलों के उन युवाओं को बड़ी राहत मिली है, जो पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद आवेदन को सम्मिट नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा देश भर में शिक्षक बनने की एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। हर वर्ष सैकड़ों अभ्यर्थी इसमें भाग लेते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, लेकिन अंतिम तिथि तक कई अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र सम्मिट नहीं कर पाए थे। इन अभ्यर्थियों को दोबारा मौका दिया गया है।
विज्ञापन


नाई का नगला के अभ्यर्थी कमल शर्मा का कहना है कि पंजीकरण के समय सर्वर की धीमी गति, इंटरनेट की समस्या और समय की कमी के चलते उनका फॉर्म अधूरा रह गया था। अब एक बार फिर मौका मिलने से राहत है। शिक्षा से जुड़े जानकारों का कहना है कि यह कदम छात्रहित में लिया गया एक सकारात्मक निर्णय है, जिससे कई योग्य अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित होने से बच सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed