फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lakhs of pulses bought from a single firm without tender

Hathras News: बिना टेंडर एक ही फर्म से खरीदी लाखों की दाल, अब है जांच रिपोर्ट का इंतजार

Fri, 24 Mar 2023 06:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 24 Mar 2023 06:34 PM IST
सार

हाथरस ब्लॉक में बिना टेंडर के लाखों रुपये की दाल खरीद की ओर से जांच अधिकारी अपनी आंखे भी मूंदे हुए हैं। कई स्वयं सहायता समूहों के खातों में से धनराशि की निकासी की गई है। यहां तक कि धनराशि एक खाते से दूसरे खाते में डालकर मनमाने तरीके निकालकर बंदरवाट किया गया।

विज्ञापन
Lakhs of pulses bought from a single firm without tender
दाल - फोटो : pixabay

विस्तार

ब्लॉक हाथरस में बाल पोषाहार के तहत चने की दाल वितरण के लिए प्राप्त धनराशि को स्वयं सहायता समूहों के खातों के जरिए लाखों रुपये के घोटाले में अब जांच अधिकारियों की रिपोर्ट पर निगाहें टिकी हुई हैं। ब्लॉक स्तर से जांच में हीलाहवाली की जा रही है, इस कारण उच्चाधिकारियों को अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर से बिना टेंडर के लाखों रुपये की दाल खरीद की ओर से जांच अधिकारी अपनी आंखे भी मूंदे हुए हैं। आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं से दाल प्राप्ति के प्रमाण पत्र करने के बाबजूद भी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई है। वर्ष 2020 में बाल पोषाहार के तहत आंगनबाड़ी केंद्र के लाभार्थियों को दाल वितरण करने के लिए शासन की ओर से धनराशि स्वयं सहायता समूहों के लिए दी गई थी।
विज्ञापन


ब्लॉक हाथरस में कई स्वयं सहायता समूहों के खातों में से धनराशि की निकासी की गई है। यहां तक कि धनराशि एक खाते से दूसरे खाते में डालकर मनमाने तरीके निकालकर बंदरवाट किया गया। केंद्रों के लाभार्थियों को दाल वितरित नहीं की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर जांच अधिकारियों द्वारा एक ही फर्म से जिले भर में लाखों रुपये की दाल की खरीद बिना टेंडर प्रकिया के बिंदु को दरकिनार कर दिया गया है। मामला सामने आने के बाद डीसी एनआरएलएम अशोक कुमार ने उसी ब्लॉक को जांच का जिम्मा सौंपा हैं, जिस ब्लॉक में यह घोटाला हुआ है। डीसी एनआरएलएम अशोक कुमार ने बातया कि ब्लॉक स्तर से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed