{"_id":"67de49185eefb088140364ee","slug":"laborer-committed-suicide-by-hanging-himself-from-a-tree-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मजदूर ने पेड़ से लटक कर की खुदकुशी, भट्ठे पर करता था ईंट पथाई, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मजदूर ने पेड़ से लटक कर की खुदकुशी, भट्ठे पर करता था ईंट पथाई, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 22 Mar 2025 10:52 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 22 Mar 2025 10:52 AM IST
सार
युवक की मौत को लेकर चर्चा है कि हालात से तंग आकर उसने पेड़ से लटक कर आत्महत्या की है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। पोस्टमाटर्म रिपोर्ट से ही हत्या का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
युवक ने की खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करने वाले मजदूर ने पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली। मजदूर हमीरपुर का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
22 मार्च को हाथरस के थाना सिकंदराराऊ की अगसौली चौकी अंतर्गत गांव भटीकरा स्थित आम के बाग में पेड़ पर 35 वर्षीय मजदूर उमाकान्त पुत्र देशराज निवासी इस्लामपुर थाना चिकासी हमीरपुर का शव लटका मिला है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पीएम के लिए भेजा हैं।
विज्ञापन
उमाकान्त सुभाष निवासी डण्डेसरी के देव भट्ठा पर ईंट पथाई का काम करता था। उसका बड़ा भाई,पत्नी व बच्चे भी साथ ही रहते हैं। युवक की मौत को लेकर चर्चा है कि हालात से तंग आकर उसने पेड़ से लटक कर आत्महत्या की है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। पोस्टमाटर्म रिपोर्ट से ही हत्या का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन