{"_id":"5dbf21198ebc3e93d844a1a9","slug":"kidnapped-mba-student-from-mainpuri-found-in-unconsciousness-in-chandpa-hathras-news-ali2178459113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी से अपहृत एमबीए की छात्रा चंदपा में अचेतावस्था में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी से अपहृत एमबीए की छात्रा चंदपा में अचेतावस्था में मिली
विज्ञापन
हाथरस में बेहोश छात्रा का उपचार करते चिकित्सक।
- फोटो : HATHRAS
मैनपुरी से अपहृत एमबीए की छात्रा चंदपा में अचेत मिली
बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक कराने के बहाने बुलाया बदमाशों ने, आभूषण भी लूटे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मैनपुरी के भोगांव से अपहृत एमबीए की छात्रा कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव केवलगढ़ी के निकट अचेत हालत में मिली। लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर पहुंचे युवती के परिजन उसे अपने साथ मैनपुरी ले गए।
मैनपुरी भोगांव से आए युवती के पिता मुन्नालाल तिवारी ने बताया कि उनकी बेटी मीनू तिवारी नोएडा में एमबीए की पढ़ाई कर रही है। अभी त्योहार पर ही घर आई थी। उसके पास शनिवार को एक फोन आया था। फोन करने वाले ने अपने आप को एसबीआई बैंक का कर्मचारी बताते हुए मीनू को यह कहकर बुलाया कि उसका आधार नंबर अकाउंट से लिंक कराना है, इसलिए वह आधार कार्ड लेकर बैंक आ जाए। इसके बाद मीनू बैंक गई।
वहां जानकारी की गई तो बताया कि किसी ने भी फोन नहीं किया है। इतने में ही बैंक के बाहर खड़ी कार से एक युवती निकलकर आई और उसने कहा कि हमने ही आप को फोन किया था, यहां आओ गाड़ी में बैठो। गाड़ी में बैठने के बाद मीनू बेहोश हो गई। कार सवार उसे अपहृत कर ले गए। काफी देर तक मीनू घर नहीं लौटी तो उसकी परिजनों ने तलाश की। भोगांव थाने में युवती की गुमशुदगी की सूचना दी गई। रविवार की दोपहर को थाना चंदपा क्षेत्र के केवल गढ़ी के निकट राहगीरों मीनू बेहोशी की हालत में दिखाई दी। यहां पर पहुंची पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। अस्पताल में युवती ने अचेतावस्था में अपना नाम मीनू तिवारी पुत्री मुन्ना लाल निवासी भोगांव मैनपुरी बताया।
विज्ञापन
पुलिस ने घर वालों को युवती के बारे में फोन पर सूचना दी, जिसके बाद परिवार के लोग अस्पताल आए और युवती को अपने साथ भोगांव ले गए। एसएचओ चंदपा वीपी गिरी ने बताया कि केवलगढ़ी पर अचेत मिली युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके परिजन आए और उसे अपने साथ ले गए। भोगांव में इसकी गुमशुदगी दी गई है। युवती ने पूछताछ में बताया है कि उसका एक महिला व दो युवक गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले गए थे।