फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Khelo India Center team won the football league

Hathras News: फुटबॉल लीग में खेलो इंडिया सेंटर की टीम जीती

Mon, 10 Jul 2023 12:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 10 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Khelo India Center team won the football league
जिला स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल मैच में विजयी टीम । संवाद - फोटो : samvad
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में प्रथम यूथ फुटबाल लीग का आयोजन किया गया। उद्घाटन संघ के उपाध्यक्ष लोकेंद्र पचहरा ने फीता काटकर किया। फाइनल मुकाबले में खेलो इंडिया सेंटर की टीम ने यूनिवर्स फुटबाल क्लब को हरा दिया।
विज्ञापन




लीग में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मैच खेलो इंडिया सेंटर और लक्ष्य फुटबाल क्लब के मध्य हुआ। खेलो इंडिया सेंटर की टीम विजयी रही। दूसरा मैच एसकेटी फुटबाल क्लब और आरजीएस फुटबाल क्लब के मध्य हुआ। इस मैच में आरजीएस फुटबाल क्लब विजयी रहा। तीसरा मैच एसएसडी पब्लिक स्कूल और आरबी फुटबॉल क्लब के मध्य हुआ।
विज्ञापन




मैच में एसएसडी पब्लिक स्कूल विजयी रहा। चौथा मैच हाथरस फुटबाल क्लब और यूनिवर्स फुटबाल क्लब के मध्य खेला गया। इस मैच में यूनिवर्स फुटबाल क्लब विजयी रही। इसके बाद दो सेमी फाइनल मुकाबले में विजयी टीम खेलो इंडिया सेंटर और यूनिवर्स फुटबाल क्लब के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया। मैच के रेफरी सचिन शर्मा तथा वर्षा शर्मा थे। इस मौके पर रामू, राजवीर, ऋतिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed