{"_id":"5d71588b8ebc3e93b9521a87","slug":"kevalgarh-and-moodha-will-be-investigated-for-development-work-done-in-naujarpur-hathras-news-ali212796217","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवलगढ़ी व मूढ़ा नौजरपुर में हुए विकास कार्यों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवलगढ़ी व मूढ़ा नौजरपुर में हुए विकास कार्यों की होगी जांच
विज्ञापन
केवलगढ़ी, मूढ़ा नौजरपुर के विकास कार्यों की होगी जांच
डीएम ने बनाई जांच के लिए कमेटी, जल्द मांगी जांच रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। ब्लॉक मुरसान की ग्राम पंचायत केवलगढ़ी और ब्लॉक सिकंदराराऊ के मूढ़ा नौजरपुर में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच होगी। इन दोनों ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान और सचिव पर लगे आरोपों की जांच के लिए डीएम ने दो-दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। डीएम ने निर्धारित समयावधि में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
ब्लॉक सिकंदराराऊ की ग्राम पंचायत मूढ़ा नौजरपुर के रहने वाले अमित कुमार ने शपथ पत्र के माध्यम से डीएम को एक शिकायती पत्र दिया था। शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर विकास कार्यों में अनियमितता बरते जाने के आरोप लगाए थे। डीएम ने इस शिकायत की जांच के लिए जिला युवा एवं कल्याण अधिकारी को नोडल अधिकारी और सहायक अभियंता जल निगम को तकनीकी अधिकारी नामित किया है।
ऐसा ही एक मामला ब्लॉक मुरसान की ग्राम पंचायत केवल गढ़ी का सामने आया है। ग्राम पंचायत के रहने वाले श्यामवीर सिंह, ब्रह्मदेव, अजय कुमार, महेश कुमार, गंगा प्रसाद आदि ने शपथ पत्रों के माध्यम से ग्राम प्रधान और सचिव पर विकास कार्यों में अनियमितता बरतने के आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। डीएम ने मामले की जांच के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को नोडल अधिकारी और सहायक अभियंता आरईडी को तकनीकी अधिकारी नामित किया है। डीएम ने दोनों जांच कमेटी के नामित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में डीपीआरओ कार्यालय में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।