फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Kasturba Gandhi Girls School students will get Rs 100 per month

Hathras: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्राओं को मिलेंगे 100 रुपये प्रतिमाह, इसलिए दी जाएगी यह राशि

Tue, 10 Oct 2023 03:24 AM IST
चमन शर्मा लकी शर्मा, अमर उजाला, हाथरस
लकी शर्मा, अमर उजाला, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 10 Oct 2023 03:24 AM IST
सार

हाथरस में कुल छह केजीबीवी विद्यालय संचालित हैं। इनमें छात्राओं को निशुल्क आवासीय शिक्षा दी जाती है। इन छात्राओं को आत्मनिर्भर व बनाए जाने के लिए सरकार द्वारा 100 प्रतिमाह दिए जाएंगे। यह राशि 11 माह तक दी जाएगी। इसके लिए धनराशि भी स्वीकृत हो गई है। 

विज्ञापन
Kasturba Gandhi Girls School students will get Rs 100 per month
100 रुपये का नोट - फोटो : RBI

विस्तार

हाथरस में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 100 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। जिले के छह केजीबीवी में पढ़ने वाली 518 छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। यह धनराशि छात्राओं के खाते में डायरेक्ट बेनीफिट्स ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे ट्रांसफर की जाएगी। 

विज्ञापन


जिले में कुल छह केजीबीवी विद्यालय संचालित हैं। इनमें छात्राओं को निशुल्क आवासीय शिक्षा दी जाती है। इन छात्राओं को आत्मनिर्भर व बनाए जाने के लिए सरकार द्वारा 100 प्रतिमाह दिए जाएंगे। यह राशि 11 माह तक दी जाएगी। इसके लिए धनराशि भी स्वीकृत हो गई है। 
विज्ञापन


राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक व केजीबीवी के वार्डनों को विद्यालयों में नामांकित छात्राओं का पंजीकरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने व नव प्रवेशित छात्राओं का खाता खुलवाते हुए आधार से लिंक कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला समन्वयक एसएन सिंह ने बताया कि केजीबीवी में पढ़ने वाली छात्राओं को 100 रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि देने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed