फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Kamal Arrives at Aligarh Jail; Gaurav's Remand to Be Sought

Hathras News: कमल अलीगढ़ जेल पहुंचा, गौरव का लिया जाएगा रिमांड

Wed, 03 Jun 2026 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 03 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Kamal Arrives at Aligarh Jail; Gaurav's Remand to Be Sought
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : ARchive
वेदप्रकाश हत्याकांड के मुख्य आरोपी कमल शर्मा को पुलिस अलीगढ़ जेल में दाखिल कर चुकी है। आरोपी का सगा भाई गौरव अभी भी दिल्ली जेल में है। बी-वारंट के बाद भी वह दिल्ली से न्यायालय में पेशी पर नहीं लाया गया था। इस कारण अब पुलिस दोबारा आरोपी का वारंट लेगी, जिसके बाद रिमांड ली जाएगी।
विज्ञापन


शहर के चर्चित वेदप्रकाश हत्याकांड में 17 आरोपी सलाखों के पीछे हैं। इनमें सभी युवा हैं, जो शहर में गैंग बनाकर घूमते थे। 6 अप्रैल की रात को दिल्ली वाला चौक निवासी वेदप्रकाश को टॉर्चर किया गया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। शव सहपऊ के गंदे नाले में फेंक दिया था। शिनाख्त के बाद मृतक की बहन ने दिल्ली वाला चौक निवासी सगे भाई कमल शर्मा व गौरव शर्मा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस एनकाउंटर से बचने के लिए दोनों शहर छोडक़र फरार थे। 19 अप्रैल को दिल्ली के अशोक विहार क्षेत्र में नाटकीय ढंग से दोनों की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत इनके खिलाफ कार्रवाई की थी। कोतवाली सदर पुलिस ने कमल व गौरव के बी-वारंट लिए थे, लेकिन तारीख पर दिल्ली पुलिस केवल कमल को ही लेकर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस के अनुसार दिल्ली पुलिस ने बैरक बदले जाने का हवाला दिया था। पुलिस के अनुसार लगातार कई रिमांइडर के बाद भी वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ है। मुकदमे के विवेचक निरीक्षक सतेंद्र राघव ने बताया कि कमल को अलीगढ़ जेल में दाखिल कर दिया गया है। गौरव के रिमांड के लिए दोबारा प्रार्थना पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed