{"_id":"5f19eaef8ebc3e63db11b07e","slug":"jewelrly-and-cash-theft-from-house-hasayan-news-ali23941308","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी
विज्ञापन
चोरी के दौरान अलमारी में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
क्षेत्र के गांव गंगापुर के माजरा ततारपुर में बुधवार की रात चोरों ने एक मकान से लाखों रुपये के सामान व 12 हजार रुपये नकदी चुरा लिए। पीड़ित ने इसकी तहरीर कोतवाली में दे दी है। हालांकि, अभी तक चोरी की घटना के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।
बुधवार की रात चोर ततारपुर निवासी नरेश उर्फ बबलू पुत्र दुर्जन सिंह के घर की दीवार फांदकर घूस गए। कमरे का ताला तोड़कर उन्होंने अलमारी में रखे लाखों के आभूषण व नकदी चुरा लिए। नरेश ने बताया कि चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर उसमें से सोने का पेंडल, तीन जोड़ी सोने की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की बेसर, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब सहित 12000 की नगदी चोरी कर ले गए। नरेश ने बताया कि जब रात एक बजे के लगभग खटर-पटर की आवाज सुनकर मां की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि चोर बक्सा लेकर भाग रहे हैं। शोर मचाने पर परिजनों की नींद टूट गई। नरेश ने बताया कि रात एक बजे के करीब जब डायल 112 पर फोन किया तो कॉल नहीं लगी। सुबह जब ग्रामीणों ने तलाश की तो बक्से गांव के बाहर जंगल में खाली पड़े मिले। घटना के संबंध में कोतवाली में तहरीर दे दी है। मगर अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।