फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Jan Swabhiman Sammelan in Parsauli village of Sikandrarao

Rana Sanga: जन स्वाभिमान सम्मेलन 4 मई को, रामजी लाल सुमन को दो-दो हाथ करने के लिए किया आमंत्रित

Mon, 28 Apr 2025 07:45 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 28 Apr 2025 07:45 AM IST
सार

राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव निशांत चौहान ने कहा कि रामजी लाल सुमन ने करणी सेना को खुली चुनौती देते हुए दो-दो हाथ करने की बात कही थी, इसी का जवाब देने के लिए जन स्वाभिमान सम्मेलन बुलाया गया है। वे सुमन को दो-दो हाथ करने के लिए आमंत्रित करते हैं। 

विज्ञापन
Jan Swabhiman Sammelan in Parsauli village of Sikandrarao
जन स्वाभिमान सम्मेलन के बारे में जानकारी देते आयोजक - फोटो : संवाद

विस्तार

वीर शिरोमणि राणा सांगा के सम्मान में सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के गांव परसौली में आगामी 4 मई को होने वाले जन स्वाभिमान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए 27 अप्रैल को जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसमें राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव निशांत चौहान ने कहा कि सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने करणी सेना को खुली चुनौती देते हुए दो-दो हाथ करने की बात कही थी, इसी का जवाब देने के लिए 4 मई को जन स्वाभिमान सम्मेलन बुलाया गया है। वे सुमन को दो-दो हाथ करने के लिए आमंत्रित करते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर अभद्र टिप्पणी करना बर्दाश्त नहीं हैं। पन्नेर, बघराया, नूरपुर, बांदीपुर, नगला मान, मान महो, मल्हो, गढ़ी धारू, नया नगला, गढ़ी धारू गढ़ी आदि गांवों में प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राणा ने लोगों से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की। 
विज्ञापन


प्रताप सेना के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष नितिन शेखावत और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष ठाकुर जुगेंद्र सिंह ने भी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहा। जनसंपर्क में हरेंद्र सिसोदिया, अंकुर सिसोदिया, सागर सिसोदिया, रॉकी चौहान, सतेंद्र सिंह, योगेश सेंगर, अंकित ठाकुर, विनेश तोमर, करण ठाकुर, विवेक ठाकुर, पंकज ठाकुर आदि उपस्थित रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed