फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Investigation of complaints against grain traders

Hathras News: गल्ला कारोबारी के खिलाफ शिकायतों की जांच

Fri, 18 Jul 2025 12:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 18 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Investigation of complaints against grain traders
जीटी रोड से नगर पालिका के बराबर से करीमनगर के आगे एक गल्ला व्यापारी द्वारा अपने गोदाम में प्रतिबंधित विदेशियों को मजदूर के रूप में रखने व अवैध कब्जे की शिकायत पर जिला स्तरीय टीम बृहस्पतिवार को जांच के लिए पहुंची। खबर लिखने तक टीम जांच रिपोर्ट तैयार कर रही थी।
विज्ञापन

नगर निवासी एक व्यक्ति ने गल्ला व्यापारी अब्दुल जब्बार के बारे में शिकायत की थी कि उन्होंने बाग के बीच में अपना गोदाम बना लिया है। उनके गोदाम में प्रतिबंधित विदेशी मजदूर काम कर रहे हैं। इसके साथ उन्होंने सार्वजनिक रास्ते पर भी कब्जा कर लिया है। इस मार्ग पर दिन-रात ट्रक चलने से नाली, सड़क और पटरी टूट गई है। विरोध करने पर यह व्यापारी धमकी देकर भयभीत करने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

शिकायत पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रकाशचंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान, सीओ जैनेंद्रनाथ अस्थाना और नायब तहसीलदार जांच करने गोदाम पर पहुंचे। गल्ले के व्यवसाय की जांच करने के लिए मंडी समिति से कर्मचारी बुलाए गए। पुलिस ने जब्बार का आपराधिक इतिहास भी निकाला है। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच के पश्चात रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed