{"_id":"60a554858ebc3e1c8d01275b","slug":"instructions-to-be-made-aware-of-rescue-from-corona-hathras-news-ali263475834","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव को जागरूक किए जाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव को जागरूक किए जाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले की ग्राम पंचायतों में चल रहे सफाई व सैनिटाइजेशन कार्य का अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने ग्राम पंचायत चंदपा, कुवंरपुर नगला बांस और लहरा का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम पंचायतों में हो रहे सफाई कार्य, सैनिटाइजेशन कार्य का मुआयना किया।
डीपीआरओ ने निगरानी समितियों के सदस्यों से वार्ता की। समितियों के सदस्यों को कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक किए जाने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीणों को मेडिसिन किट उपलब्ध कराए जाने के बारे में जानकारी ली गई। सर्वे में पाए गए बीमार लोगों को मेडिसिन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
वहीं निगरानी समिति को ग्राम पंचायतों में अन्य जनपदों से आने वाले लोगों का पूरा ब्यौरा रखने के संबंधी भी निर्देश दिए गए। डीपीआरओ ने ग्रामीणों से भी वार्ता की और निगरानी समिति के द्वारा किए जा रहे सर्वे के बारे में जानकारी ली। ग्राम पंचायतों में हो रहे सफाई कार्यों व सैनिटाइजेशन का निरीक्षण किया।