फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Instructions for prompt action on cases of harassment of women

Hathras News: महिला उत्पीड़न के प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Fri, 17 Oct 2025 02:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Instructions for prompt action on cases of harassment of women
राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक का आयोजन तहसील सदर सभागार में किया गया। उन्होंने महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान महिला उत्पीड़न से संबंधित 10 प्रकरण सामने आए। इसमें सात घरेलू हिंसा तथा तीन प्रकरण बीमा और छेड़खानी से संबंधित थे।
विज्ञापन

उन्होंने महिला थानाध्यक्ष से बात कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। कहा कि किसी भी पीड़िता को न्याय के लिए भटकना न पड़े। रेनू गौड़ ने माता स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत संटीकरा, विकास खंड मुरसान का निरीक्षण किया। उन्होंने समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे हींग व घरेलू मसालों सहित अन्य उत्पादों की जानकारी ली। उनके प्रयासों की सराहना की। कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं, ऐसे प्रयासों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरएन सिंह, तहसीलदार लक्ष्मी नारायण बाजपेयी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed