{"_id":"656206d7a53e366008086518","slug":"injured-youth-dies-while-being-taken-for-treatment-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: घायल युवक की उपचार के लिए ले जाते समय मौत, टेंपो चलाने वाले पांच आरोपियों ने कर दी थी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: घायल युवक की उपचार के लिए ले जाते समय मौत, टेंपो चलाने वाले पांच आरोपियों ने कर दी थी पिटाई
Sat, 25 Nov 2023 08:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 25 Nov 2023 08:08 PM IST
सार
युवक की टेंपो चलाने वाले पांच आरोपियों ने पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से एक निजी अस्पताल से उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।आगरा ले जाते समय रास्ते में प्रदीप ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मारपीट में घायल युवक की उपचार के लिए आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
प्रदीप शर्मा (32) पुत्र निरंजनलाल निवासी कांशीराम कॉलोनी की बहन प्रियंका शर्मा का आरोप है कि उनका भाई 9 नवंबर को पैदल कहीं जा रहा था। तालाब चौराहे पर टेंपो चलाने वाले पांच आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कई निजी अस्पतालों में उसका उपचार कराया।
विज्ञापन
25 नवंबर को एक निजी अस्पताल से उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। आगरा ले जाते समय रास्ते में प्रदीप ने दम तोड़ दिया। इसके बावजूद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सदर कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन