{"_id":"66edb03293233331c504ccc1","slug":"information-about-wolf-sighting-in-hanspur-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: हंसपुर में भेड़िया दिखने की सूचना, गश्त कर रही वन विभाग की टीम, गांव के लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: हंसपुर में भेड़िया दिखने की सूचना, गश्त कर रही वन विभाग की टीम, गांव के लोगों में दहशत
Fri, 20 Sep 2024 10:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 20 Sep 2024 10:56 PM IST
सार
वन विभाग की टीम खेतों में मिले पद चिह्नों के आकार आदि के आधार पर लगातार जानवर की पहचान करने की कोशिश कर रही है। टीम अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर सकी है कि यह पद चिह्न भेड़िया के हैं या और किसी जानवर के।
विज्ञापन
गांव हंसपुर में जमीन पर मौजूद जानवरों के पैर के निशान
- फोटो : वन विभाग
विस्तार
एटा जिले से सटे सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव हंसपुर में भेड़िया आने की सूचना पर वन विभाग की टीम पिछले 36 घंटे से गश्त कर रही है। गांव के लोगों में भेड़िया की दहशत बनी हुई है। वह रात को बेखौफ होकर सो नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की टीम खेतों में मिले पद चिह्नों के आकार आदि के आधार पर लगातार जानवर की पहचान करने की कोशिश कर रही है। टीम की ओर से लगातार ग्रामीणों से बात की जा रही है। टीम अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर सकी है कि यह पद चिह्न भेड़िया के हैं या और किसी जानवर के।
विज्ञापन
टीम ने ग्रामीणों को अपने मोबाइल नंबर दिए हैं और उनसे कहा है कि किसी भी तरह हलचल दिखाई देने पर तत्काल टीम को सूचित करें। वन क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ दिलीप कुमार ने बताया कि टीम दिन के साथ ही रात में भी गांव में ही रुक रही है और लगातार खेतों पर नजर बनाए हुए है।