{"_id":"67e68453b556ed08bb093cf3","slug":"indoor-sports-facilities-at-hathras-stadium-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: हाथरस स्टेडियम में मिलेंगी इंडोर खेलों की सुविधाएं, 1.94 करोड़ रुपये जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: हाथरस स्टेडियम में मिलेंगी इंडोर खेलों की सुविधाएं, 1.94 करोड़ रुपये जारी
Fri, 28 Mar 2025 04:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 28 Mar 2025 04:43 PM IST
सार
हाथरस के स्टेडियम में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत इंडोर खेल फैसिलिटी के अंतर्गत तमाम सुविधा दी जाएंगी। खिलाड़ियों के लिए लॉकर और पीने के लिए शुद्ध पानी की मशीन लगेगी।
विज्ञापन
हाथरस का खेल स्टेडियम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिला खेल स्टेडियम में अब खिलाड़ियों को इनडोर खेलों में सुविधाएं दी जाएगीं। इसके लिए शासन स्तर से करीब 3.88 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। 1.94 करोड़ रुपये की पहली किश्त भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
जिला स्टेडियम में कई प्रकार के इंनडोर खेलों की तैयारी कराई जाती है, लेकिन इनके लिए पर्याप्त सुविधाएं स्टेडियम में नहीं है। इसे लेकर मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत इंडोर खेल फैसिलिटी के अंतर्गत तमाम सुविधा दी जाएंगी। इसमें कार्यदायी संस्था सीएनडीएस की ओर से खिलाड़ियों के लिए बैठने आदि की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
वहीं खिलाड़ियों को लॉकर आदि की भी सुविधा मिलेगी। पीने के लिए शुद्ध पानी की मशीन लगाई जाएंगी। एडीएम वित्त डॉ. वसंत अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही युवाओं की प्रतिभाओं को निखारे जाने के लिए स्टेडियम में सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन