फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Independent candidates fight strongly in Election

नगर निकाय चुनाव में बहुत भारी पड़े निर्दलीय

Sat, 02 Dec 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Sat, 02 Dec 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Independent candidates fight strongly in Election
Nikay Chunav 2017 - फोटो : amar ujala
नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक दलों का सिंबल लेकर चुनाव लड़े प्रत्याशियों को अपने दम पर चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय प्रत्याशियों से कड़ी टक्कर मिली है। निर्दलीय प्रत्याशी राजनीतिक दलों के सहारे चुनाव लड़ने वाले कई प्रत्याशियों पर बहुत भारी पड़े। इससे यह भी साफ हुआ कि नगर निकाय के चुनाव में प्रत्याशी की शख्सियत और छवि किसी राजनीतिक दल की तुलना में मतदाताओं के लिए ज्यादा मायने रखती है। 
विज्ञापन


हाथरस और सिकंदराराऊ नगर पालिका चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भले ही जीत हासिल न की हो लेकिन दूसरे प्रत्याशियों का गणित बिगाड़ने में वह जरूर सफल रहे। सहपऊ, मेंडू और पुरदिलनगर नगर पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने बूते जीत का डंका बजाया और राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को धूल चटाई।
विज्ञापन


वहीं मुरसान और सासनी में विजयी उम्मीदवारों को टक्कर दी और दूसरे पायदान पर रहे। मेंडू में निर्दलीय उम्मीदवार मनोहर सिंह आर्य ने बसपा उम्मीदवार डीपी सिंह को 217 वोटों से हराया। डीपी सिंह और उनकी पत्नी बीते 10 साल से मेंडू नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज थे। सहपऊ में निर्दलीय चुनाव लड़े विपन कुमार पुत्र मूलचरन ने बीजेपी उम्मीदवार धीरज को 68 वोटों से हराते हुए 1064 वोट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुरदिलनगर में निर्दलीय नाजिमा बेगम ने बसपा उम्मीदवार निवर्तमान चेयरमैन हर्षकांत की पत्नी कैलाश देवी को 432 वोटों से हराकर जीत हासिल की। मुरसान में निर्दलीय उम्मीदवार देशराज सिंह ने सपा के विजयी उम्मीदवार रजनीश को कड़ी टक्कर दी और 2175 वोट लाते हुए दूसरे पायदान पर रहे। देशराज 296 वोटों से चुनाव हारे। वहीं सासनी में निर्दलीय प्रत्याशी रानी पत्नी राकेश कुमार भी दूसरे स्थान पर रहीं। यहां बीजेपी के लालता प्रसाद विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed