{"_id":"69ec4852bd51b133bf0e89e4","slug":"indecent-behaviour-with-junior-assistant-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: कनिष्ठ सहायक से अभद्रता, कुर्सी उठाकर हमला करने वाला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निलंबित, बनी जांच कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: कनिष्ठ सहायक से अभद्रता, कुर्सी उठाकर हमला करने वाला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निलंबित, बनी जांच कमेटी
Sat, 25 Apr 2026 10:24 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:24 AM IST
सार
संदीप कुमार कक्ष संख्या आठ में विभागीय कार्य कर रहे थे, तभी नरेंद्र कुमार सिंह अचानक उनके कमरे में घुस आए। उन्होंने आते ही गालियां देना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने जूता उतारकर मारने की कोशिश की। कार्यालय में रखी कुर्सी उठाकर जान से मारने की नीयत से प्रहार किया।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय हाथरस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 24 अप्रैल को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने कार्यालय के भीतर घुसकर एक कनिष्ठ सहायक के साथ न केवल अभद्रता की, बल्कि कुर्सी उठाकर हमले का प्रयास भी किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी बीएसए शशिवाला ने आरोपी कर्मचारी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
कनिष्ठ सहायक संदीप कुमार ने शिकायत में कहा है कि 24 अप्रैल की सुबह लगभग 11:46 बजे नरेंद्र कुमार सिंह (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, संविलियन विद्यालय नगला बिहारी, सहपऊ) ने एक अन्य कर्मचारी के फोन के माध्यम से उनसे बात की और फोन न उठाने पर आपत्ति जताते हुए अभद्र टिप्पणी की। दोपहर लगभग 02:40 बजे जब संदीप कुमार कक्ष संख्या आठ में विभागीय कार्य कर रहे थे, तभी नरेंद्र कुमार सिंह अचानक उनके कमरे में घुस आए ।
विज्ञापन
आरोप है कि उन्होंने आते ही गालियां देना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उन्हें जूता उतारकर मारने की कोशिश की। कार्यालय में रखी कुर्सी उठाकर जान से मारने की नीयत से प्रहार किया। अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। शिकायत के मुताबिक नरेंद्र कुमार सिंह ने केवल कनिष्ठ सहायक ही नहीं, बल्कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) के लिए भी अत्यंत अमर्यादित और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस पूरी घटना की पुष्टि कार्यालय में लगे सीसीटीवी की फुटेज से भी हुई है।
विज्ञापन
प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शशिबाला ने आरोपी नरेंद्र कुमार सिंह को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें प्राथमिक विद्यालय महौ संख्या एक से संबद्ध किया गया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की गई है, जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी भुवन प्रकाश और लक्ष्मीकांत को नामित किया गया है।