फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   In the name of setting up a public information board distribution of lakhs

Hathras News: जनसूचना बोर्ड लगाने के नाम पर लाखों का बंदरबांट, संबंधित अफसर-कर्मियों से होगी वसूली

Mon, 01 May 2023 02:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 01 May 2023 02:08 AM IST
सार

मनरेगा के तहत हुए कार्यों पर बोर्ड लगाने के नाम पर लाखों रुपये निकाले गए हैं, लेकिन इन कार्य स्थलों पर बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद बीडीओ व लेखाकार सहित अन्य कर्मचारी कटघरे में आ गए हैं।

विज्ञापन
In the name of setting up a public information board distribution of lakhs
घोटाला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकास खंड हाथरस सदर क्षेत्र के गांवों में मनरेगा के तहत हुए कार्यों में लगाए गए जन सूचना बोर्ड के नाम पर लाखों रुपये का गोलमाल सामने आया है। सोशल ऑडिट की रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत हुए कार्यों पर बोर्ड लगाने के नाम पर लाखों रुपये निकाले गए हैं, लेकिन इन कार्य स्थलों पर बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद बीडीओ व लेखाकार सहित अन्य कर्मचारी कटघरे में आ गए हैं। सोशल ऑडिट की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से वसूली की कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन


मनरेगा के तहत ब्लॉक में ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यों में बोर्ड लगाने के नाम पर लाखों रुपये के बंदरबांट का मामला सामने आया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में हुए कार्यों की सोशल ऑडिट रिपोर्ट के बाद यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार ग्वारऊ कलां में 11 कार्यों पर जनसूचना पट लगाने के लिए 5 हजार रुपये की दर से 55000 रुपये एमआईएस में खर्चा दर्शाया गया है, जबकि किसी भी कार्य पर बोर्ड नहीं लगाया गया है। मझोला में पांच कार्यों पर भी जनसूचना पट नहीं गया गया है, जबकि इस कार्य के लिए 25 हजार रुपये का खर्चा दर्शाया गया है। इस क्रम में गांव बरौली में पौधरोपण कार्य, डामर रोड, खेत पर मिट्टी और पोखर से कब्रिस्तान तक मिट्टी कार्य कराया गया है। 
विज्ञापन


इन सभी कार्य पर न तो बोर्ड लगाए गए हैं, और न हीं एमबी हुई है। बोर्ड लगाने के नाम पर 25 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। बेरगांव में मनरेगा के कार्यों पर बोर्ड नहीं लगाए हैं और 20 हजार रुपये खर्च कर दिए गए हैं। कैमार में मनरेगा से हुए तीन कार्यों पर 15 हजार रुपये बोर्ड पर खर्च दिखाए गए हैं, लेकिन बोर्ड नहीं लगे हैं। ग्राम पंचायत कुम्हरई में ग्राम पंचायत में कार्य न करने वाले फर्जी व्यक्तियों को भुगतान किया गया है। वहीं मनरेगा कार्यों पर 24418 रुपये बोर्ड लगाने के लिए निकाले गए हैं, लेकिन बोर्ड नहीं लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार पाई गई कमियों के आधार पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को वसूली किए जाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। -राजेश कुरील, परियोजना निदेशक डीआरडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed