फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The second wife had hatched the murder plot in collusion with her lover.

Hathras News: दूसरी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश

Thu, 01 Oct 2026 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 01 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The second wife had hatched the murder plot in collusion with her lover.
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी दूसरी पत्नी सीमा व हत्या में शामिल संजय व चीनी। संवाद - फोटो : Samvad
सादाबाद के चर्चित दोहरे हत्याकांड और डकैती का पुलिस ने खुलासा किया है। पूर्व सैन्यकर्मी शमसुद्दीन की दूसरी पत्नी सीमा ने ही अपने प्रेमी गौरव के साथ मिलकर संपत्ति व साथ रहने के लिए हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने आगरा के सिकंदरा निवासी दो हिस्ट्रीशीटर संजय, चीनी प्यारे और सीमा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि सीमा का मायका आजमपाड़ा, आगरा में है। वहीं पर वह चौपाली गली, सिकंदरा (आगरा) के गौरव के संपर्क आई। दोनों के बीच पिछले आठ सालों से प्रेम संबंध थे। दूसरी पत्नी का दर्जा, नाम पर संपत्ति न होने व पति की ज्यादा उम्र के कारण वह ससुराल में खुश नहीं थी। इसलिए भी गौरव की तरफ लगाव बढ़ता गया और साथ रहने के लिए हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन

पिछले छह महीने में गौरव ने सात बार हत्या करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस कारण इस बार सीमा खुद आगे आई और 26 सितंबर की देर रात करीब 2:30 बजे पति को फोन कर कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है वह घर आ रही है। सीमा के गेट पर आने पर शमसुद्दीन दरवाजा खोलने नीचे आए। इसके बाद वे ऊपर चले गए। सीमा पीछे थी, उसने दरवाजा बंद नहीं किया। सीमा के पीछे गौरव अपने साथी संजय निवासी भोपाल कुंज, सिकंदरा, चीनी प्यारे उर्फ रामप्रकाश निवासी नगला दयाराम, जलेसर (एटा) व उदयवीर उर्फ नत्थो, सिकंदरा (आगरा) के साथ ऊपर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही शमसुद्दीन ने बरामदे में कदम रखा संजय ने पीछे से गर्दन पर चाकू से हमला किया। गौरव ने शमसुद्दीन के हाथ पकड़कर पीछे खींचे और संजय ने गला रेत दिया। फिर एक के बाद एक चाकू से हमले किए। शोर सुनकर अंदर सो रहीं सद्दो बेगम कमरे से बाहर आईं। चीनी व उदयवीर ने उन्हें भी पकड़कर नीचे गिरा लिया। पुलिस के अनुसार सीमा ने भी उनका साथ दिया। इसके बाद संजय ने सद्दो का भी गला रेत दिया। इस दौरान सद्दो ने बचने के लिए संजय की उंगली चबा ली थी। घटना के बाद सीमा के बताए अनुसार आरोपी घर में रखी नकदी व आभूषण लूट ले गए।

20 लाख रुपये और संपत्ति का दिया था लालच
पूछताछ में सामने आया कि सीमा ने प्यार के साथ-साथ गौरव को पैसे का लालच दिया था। लूट की रकम के अलावा हिस्से में आने वाले प्लॉट व जमीन को बेचकर 20 लाख रुपये देने का वादा किया था। इनके पास से खून में सने कपड़े, लूटे गए जेवरात व नकदी तथा हत्या में प्रयुक्त छुरा बरामद किया है। प्रेमी गौरव व उसके एक अन्य उदयवीर की तलाश पुलिस अभी कर रही है।


350 सीसीटीवी और यक्ष एप से खुला राज
डिजिटल साक्ष्य से पुलिस को घटना के खुलासे में मदद मिली। सीसीटीवी फुटेज में संजय का चेहरा सामने आ गया था। यक्ष एप से उसका हुलिया सिकंदरा के हिस्ट्रीशीटर संजय से मेल खाया। इसके बाद पुलिस संजय तक पहुंची। इसके लिए करीब 350 फुटेज देखी गई थीं। संजय का साथी चीनी भी सिकंदरा का हिस्ट्रीशीटर है। लूट का सामान इन लोगों ने अर्चना ढाबे के पास झाड़ियों में छिपाया था। संजय व चीनी इन्हीं सामान को लेने बुधवार तड़के यहां आए थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन्हें दबोच लिया। उसके बाद सीमा को घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed