{"_id":"6857f8586514441f030c13d7","slug":"in-hathras-the-neck-of-a-child-peeping-out-of-a-bus-got-separated-from-the-torso-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हाथरस में बस से झांकते बच्चे की गर्दन हुई धड़ से अलग, सड़क पर सिर पड़ा देख दहल गए सब के दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाथरस में बस से झांकते बच्चे की गर्दन हुई धड़ से अलग, सड़क पर सिर पड़ा देख दहल गए सब के दिल
Sun, 22 Jun 2025 06:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 22 Jun 2025 06:04 PM IST
सार
सिर को पिता ने उठा लिया और धड़ को लेकर उसका ताऊ नीचे आया। पिता ने अपने बेटे के सिर को धड़ से जोड़ने की कोशिश की। सब जान रहे थे कि बालक की मौत हो चुकी है लेकिन पिता मानने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
मृतक मोहम्मद अली
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मेंडू थाना जंक्शन क्षेत्र में हाजीपुर रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर 22 जून दोपहर बस की खिड़की से झांक रहे 11 साल के बालक मोहम्मद अली की मैक्स की चपेट में आकर गर्दन धड़ से अलग हो गई। मरने वाला बालक अपने दो चचेरे और तहेरे भाइयों की बरात की बस में सवार था। मोहम्मद अली अलीगढ़ में मकदूम नगर कमेला रोड निवासी आस मोहम्मद का पुत्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक बस और मैक्स छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
मकदूम नगर अलीगढ़ निवासी आस मोहम्मद के बड़े भाई साबूद्दीन के बेटे साहिल और उनके छोटे भाई बाबूद्दीन के बेटे दानिश की बरात गांव मेवली में अफसर और बॉबी के यहां जा रही थी। 22 जून दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बस कैलोरा-जलेसर मार्ग पर हाजीपुर में रेलवे फाटक पर बन रहे ओवरब्रिज के निकट पहुंची। यहां निर्माण के चलते वाहनों के आने-जाने के लिए सर्विस रोड बनाई हुई है।
विज्ञापन
बालक के ताऊ साबूद्दीन ने बताया कि सर्विस रोड से बस निकालने लगे तो सामने से मैक्स वाहन आ गया। उसे रास्ता देने के लिए चालक ने बस को नीचे कच्चे में उतार लिया। लेकिन एक पेड़ होने के कारण बस रूक गई। बस में सवार बराती नीचे उतर गए, उसमें केवल बच्चे बैठे रह गए। मैक्स के चालक ने जगह न होने के बाद भी बस से सटाकर वाहन को निकालने की कोशिश की, इस दौरान खिड़की से झांक रहे अली मोहम्मद की गर्दन कट गई।
विज्ञापन
सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के बाद भागे चालकों की तलाश की जा रही है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के अनुसार ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।