फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Illegal factory seal of Kalmi Soda

कलमी सोडा की अवैध फैक्टरी सील

Wed, 11 Aug 2021 11:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Illegal factory seal of Kalmi Soda
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी विजय कुमार शर्मा ने बुधवार को नायब तहसीलदार रामगोपाल एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जितेंद्रपाल सिंह के साथ गंदे नाले के किनारे अवैध रूप से संचालित कलमी सोडा बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा।
छापे में यहां से काफी मात्रा में बना और अधबना कलमी सोडा, रासायनिक एसिड एवं घातक केमिकल मौके पर मिले हैं। टीम को देखकर काम कर रहे लोग मौके से भाग गए। इस कारण मौके पर कोई कागजात नहीं दिखा पाए। फैक्टरी के संचालन को अवैध मानते हुए सीज कर दिया गया। क्षेत्रीय लेखपाल रामजीलाल को फैक्टरी पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, बुधवार को गंदे नाले के किनारे रह रहे लोगों ने शिकायत की थी कि गंदे नाले में कलमी सोडा बनाने की फैक्टरी से प्रदूषित पानी बहकर आता है, जिससे भूगर्भ जल प्रदूषित हो जाता है। लोग पीने के पानी के लिए भी मोहताज हो गए हैं। दूषित पानी पीने से लोगों में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के किसानों की फसलें भी नष्ट हो रही हैं। इस कारण कई लोगों की मौत पूर्व में हो चुकी है। एसडीएम ने छापा मारकर फैक्टरी को सीज कर दिया है। मौके पर पता चला कि बिना किसी ट्रीटमेंट के गंदा पानी गंदे नाले में बहाया जा रहा है। मौके से 1,270 केमिकल से भरे एवं खाली ड्रम बरामद किए गए हैं।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कोई अनापत्ति प्रमाणपत्र फैक्टरी संचालकों के पास नहीं था। एसडीएम का कहना है कि फैक्टरी में घातक केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है, जो जनजीवन के लिए घातक हैं। फिलहाल फैक्टरी के संचालन को अवैध मानते हुए इसे सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed