फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   If the security notices are not repealed, the merchant society will agitate

सिक्योरटी नोटिसों को निरस्त नहीं किया तो व्यापारी समाज करेगा आंदोलन

Mon, 21 Oct 2019 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
If the security notices are not repealed, the merchant society will agitate
सिक्योरिटी नोटिसों को निरस्त नहीं किया तो व्यापारी समाज करेगा आंदोलन
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता से की मुलाकात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बिजली महकमे द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को नोटिस देकर पूरे साल में 45 दिन के हिसाब से सिक्योरिटी राशि जमा करने को कहा है, जो व्यापारियों को रास नहीं आ रहा है। इस संदर्भ में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसई को ज्ञापन सौंपते हुए नोटिसों को तत्काल निरस्त कराने की मांग की है। यदि नोटिस निरस्त नहीं किए गए तो व्यापारी समाज आंदोलन करेगा।
एसई को सौंपे ज्ञापन में मंडल अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, विपिन वार्ष्णेय ने अधीक्षण अभियंता को सौंपे पत्र में कहा है कि समय समय पर विभाग द्वारा जमानत राशि बढ़ाकर जमा कराई गई थी। भेजे गए नोटिस में उसे शून्य दर्शाकर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

यदि विभाग द्वारा गलत तरीके से बिना नोटिसों को सुधारे यदि कोई कार्यवाही की जाती है तो व्यापार मंडल उपभोक्ताओं का ध्यान रखते हुए आंदोलन करेगा। इस मामले में मुख्यमंत्री व ऊर्जामंत्री को अवगत कराया जाएगा। मांग करने वालों में जगदीश पंकज, मनोज अग्रवाल, विष्णु गौतम, अनिल कुमार वार्ष्णेय, नन्नूमल गुप्ता, रामकुमार अग्रवाल, सुरेंद्र वार्ष्णेय, अनूप अग्रवाल आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed