फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Husband of Asha Karkratri abuses VLE for setting up Ayushman camp

आयुष्मान शिविर लगाने गए वीएलई से आशा कार्यकत्री के पति ने की अभद्रता

Sat, 16 Nov 2019 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Husband of Asha Karkratri abuses VLE for setting up Ayushman camp
वीएलई से आशा कार्यकर्ता के पति ने की अभद्रता
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी ने आशा कार्यकर्ता से किया स्पष्टीकरण तलब
आयुष्मान योजना का शिविर लगाने पर विवाद, डीएम ने जताई नाराजगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। आयुष्मान गोल्डन कार्ड के शिविर लगाने के लिए ब्लॉक सहपऊ के गांव भुकलारा में गए सीएससी के वीएलई से अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। वीएलई द्वारा सीएससी के प्रबंधक के माध्यम से डीएम से इस प्रकरण की शिकायत की गई है। डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आशा कार्यकर्ता को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश पर यह नोटिस प्रभारी चिकित्साधिकारी की तरफ से भेजा गया है।
कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालक राजवीर सिंह ने सीएससी के जिला प्रबंधक को शिकायती पत्र दिया था, जिसमें कहा गया है कि ब्लॉक सहपऊ की ग्राम पंचायत खेरिया के गांव भुकलारा में आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने के शिविर के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गया था। गांव की आशा कार्यकर्ता सुमन कुमारी को पीएमजेएआई की सूची दी तो आशा कार्यकर्ता के पति राजेश पुंढीर द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया।
विज्ञापन

वीएलई का आरोप है कि आशा कार्यकर्ता के पति ने कहा कि गांव में केवल हम ही गरीब हैं। सभी पैसे वाले हैं। वीएलई का कहना है कि उन्होंने यह बताया कि यह कार्ड सूची के अनुसार ही बनेंगे। वीएलई का आरोप है कि इस बात पर आशा कार्यकर्ता के पति ने गिरेबां पकड़ लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी और अपशब्द बोले। वीएलई ने इसकी सूचना मौके पर सीएससी प्रबंधक प्रदीप सिंह को दी तो उन्होंने इस मामले में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को पूरे प्रकरण से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने इस मामले नाराजगी व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने आशा कार्यकर्ता सुमन कुमारी को नोटिस जारी करते हुए कहा कि आपके परिवार द्वारा वीएलई के साथ अभद्रता व गलौज की गई है। इस मामले में तत्काल अपना स्पष्टीकरण दें, अन्यथा आशा कार्यकर्ता व परिजनों पर कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग से सहयोग नहीं मिलने का आरोप
हाथरस। सीएससी के जिला प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि सीएससी के वीएलई गांवों में आयुष्मान भारत योजना के तहत शिविर लगाकर गोल्डन कार्ड बना रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई मदद नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि गांव में शिविर के दौरान आशा कार्यकर्ता किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं करते हैं। इस कारण वीएलई को शिविर के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed