{"_id":"66bf7f90c35210b7770ebecf","slug":"husband-committed-suicide-by-hanging-himself-in-the-room-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी है मेरी मौत की जिम्मेदार: पति ने कमरे में फंदे पर लटक कर दी जान, मृतक ने छोड़ा यह सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी है मेरी मौत की जिम्मेदार: पति ने कमरे में फंदे पर लटक कर दी जान, मृतक ने छोड़ा यह सुसाइड नोट
Fri, 16 Aug 2024 10:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 16 Aug 2024 10:04 PM IST
सार
सुसाइड नोट में संजय कुमार ने कहा कि जब वह 12 जून को उसे बुलाने आगरा गया तो उसके घर वालों ने उसको पीटा और मलपुरा थाने में बंद करवा दिया। बाद में उसके परिजनों ने उसके और उसके परिवार के विरुद्ध दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
मृतक संजय कुमार और लिखा हुआ सुसाइड नोट
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सादाबाद की गली कूपा नीलकंठ में 16 अगस्त की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे 28 वर्षीय युवक ने घर के कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। युवक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
परिजन शव को उतारकर इलाज के लिए आगरा ले गए थे। इसके बाद शाम को उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सुसाइड नोट भी सौंपा है। कूपा गली नीलकंठ निवासी संजय कुमार (28) पुत्र विजय सिंह की शादी आगरा के मलपुरा निवासी युवती से पिछले साल ही हुई थी। शादी के बाद ही दंपती में झगड़े होते रहते थे।
विज्ञापन
मौके पर मिले सुसाइड नोट में युवक ने पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए कहा है कि वह उससे तलाक लेने की कहती थी। कुछ दिन पहले उसने घर से अलमारी में रखे कुछ रुपये और जेवरात निकाल लिए थे और जब उससे पूछा गया तो उसने मना कर दिया। इसके बाद वह अपने मायके चली गई।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में संजय कुमार ने कहा कि जब वह 12 जून को उसे बुलाने आगरा गया तो उसके घर वालों ने उसको पीटा और मलपुरा थाने में बंद करवा दिया। बाद में उसके परिजनों ने उसके और उसके परिवार के विरुद्ध दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज करवा दिया। मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी मौत की जिम्मेदार पत्नी पूजा है।