{"_id":"5d30c8128ebc3e6cb370cf0d","slug":"husband-beaten-his-wife-badly-she-burnt-hathras-news-ali2086826151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने महिला को मारी चूल्हे की जलती लकड़ी, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने महिला को मारी चूल्हे की जलती लकड़ी, महिला झुलसी
पति द्वारा मारपीट में घायल महिला जिला अस्पताल में उपचार कराते हुए।
- फोटो : HATHRAS
Link Copied
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
पति ने महिला को चूल्हे की जलती लकड़ी से मारा, जिससे उसके पैर झुलस गए। मथुरा के नंदगांव बरसाना से अपने मायके सठिया आई महिला ने महिला थाना में पति के खिलाफ शिकायत करते हुए पति पर दूसरी औरत से संबंध रखने का आरोप लगाया।
थाना सासनी क्षेत्र के गांव सठिया निवासी डोली की वर्ष 2003 में नंदगांव बरसाना निवासी समय सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला, लेकिन फिर पति महिला को परेशान करने लगा। इस बीच दो बच्चे भी हुए। अब महिला को आरोप है कि पति दूसरी औरत के साथ रहता है। इस कारण वह महिला के साथ आए दिन मारपीट करता है। अभी हाल ही में उसने खाना बनाते वक्त चूल्हे से जलती लकड़ी निकाली और महिला के पैर पर दे मारी। जिससे महिला के दोनों पैर झुलस गए। इसकी जानकारी होने पर मायके से भाई नंदगांव पहुंचा और अपनी बहन को लेकर गांव आ गया। यहां पर आकर महिला ने अपने भाई के साथ आकर महिला थाने में पूरे मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।