फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   One and a half year old innocent died due to electric shock

नहीं रहा लाल, किसके लिए रखूंगी व्रत: करंट से बुझा घर का चिराग, डेढ़ साल के मासूम की मौत

Thu, 24 Oct 2024 02:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 24 Oct 2024 02:59 AM IST
सार

गोलू की मौत के बाद मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। एक ही बात वह रोते हुए कह रही थी कि बेटा तो गया, अब किसकी लंबी उम्र के लिए रखूंगी अहोई अष्टमी का व्रत, उसकी तो उम्र ही खत्म हो गई। बिलखती मां बच्चे को शव को परिजनों को ले जाने नहीं दे रही थी।

विज्ञापन
One and a half year old innocent died due to electric shock
मृतक गोलू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंदपा क्षेत्र के गांव कटैलिया में डेढ़ वर्षीय बच्चे गोलू की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि टूटे पड़े खंभे में उतरे करंट ने बालक की जान ली है। विद्युत विभाग अधिकारियों ने खंभे में करंट होने से इन्कार किया है। इनका कहना है कि घर में रखे पंखे से बालक को करंट लगा है।

विज्ञापन


गोलू गांव कटौलिया निवासी मनोज का पुत्र था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे गोलू घर के बाहर आंगन में खेल रहा था। पास में ही खाली प्लाट में बिजली का क्षतिग्रस्त खंभा पड़ा हुआ है, जिसके तार खुले में पड़े हुए हैं। इनमें करंट कहीं से करंट आ गया और उसकी चपेट में आकर गोलू की मौत हो गई। उस बालक की मां और परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर थे। मनोज ने बताया कि बुधवार सुबह वह घर से काम के लिए हाथरस शहर की ओर निकला था, इसी बीच रास्ते में गोलू को करंट लगने की सूचना मिली। गोलू की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


जेई मुकेश कुमार ने बताया कि यह खंभा बारिश के दौरान क्षतिग्रत हुआ था। उसी दौरान इसका करंट बंद करा दिया गया था। घर में अन्यत्र स्थान से विद्युत आपूर्ति हो रही है। अभी विद्युत खंभे आए नहीं हैं, उपलब्ध होते ही जल्द ही खंभे को बदलवा दिया जाएगा। बच्चे की मौत घर में पंखे के तार से करंट लगने से हुई है। इस बात की जानकारी हासिल कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डेढ़ माह से गिरा पड़ा है खंभा, गांव में लटके हैं जर्जर तार

गांव कटैलिया में विद्युत तार जर्जर अवस्था में लटके हुए हैं। यहां तक गलियों में 11 हजार केवी की विद्युत लाइन इस कदर लटकी हुई है, अगर कोई बड़ा वाहन इन तारों के नीचे से गुजरे तो चपेट में आ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि इन विद्युत तारों को ऊंचा कराने व नीचे सेफ्टी वायर लगवाने के लिए कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। हर समय हादसों का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि यह खंभा भी करीब डेढ़ माह पूर्व टूट गया था, लेकिन तब से इसे सही नहीं कराया गया।

कई बार लिखित माध्यम से तारों को दुरुस्त कराने के लिए शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है, हर समय हादसे का डर बना रहता है।-विनीत राणा, ग्राम प्रधान।
गांव में जर्जर तार हैं, खंभा तो डेढ़ माह से टूटा हुआ है, कोई सही करने नहीं आया है। आखिरकार हादसा हो ही गया है।-नौबत सिंह, ग्रामीण।

मां बोली-अब किसकी लंबी उम्र के लिए रखूंगी अहोई अष्टमी का व्रत
कटैलिया में 23 अक्तूबर की सुबह मनोज कुमार के घर की खुशियां अचानक मातम में बदल गई। गोलू की मौत के बाद मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। एक ही बात वह रोते हुए कह रही थी कि बेटा तो गया, अब किसकी लंबी उम्र के लिए रखूंगी अहोई अष्टमी का व्रत, उसकी तो उम्र ही खत्म हो गई। बिलखती मां बच्चे को शव को परिजनों को ले जाने नहीं दे रही थी। परिवारीजन उन्हें ढाढ़स बंधा रहे थे। गोलू अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बुधवार की सुबह हुई घटना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed