फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Holika Dahan Rangotsav begins, even today gulal will fly on the threshold of Braj

Hathras News: होलिका दहन रंगोत्सव का आगाज, आज भी ब्रज की देहरी पर उड़ेगा गुलाल

Wed, 08 Mar 2023 12:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 08 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan Rangotsav begins, even today gulal will fly on the threshold of Braj
शहर की बड़ी होली सहित अन्य होलियों में मंगलवार सुबह 5:15 बजे पर होलिका दहन हुआ। उसके बाद जौ की बालियां देकर शुभकामनाओं का दौर चला। रंगोत्सव को लेकर युवाओं व बच्चों में खासा उत्साह है। हुरियारों ने खूब हुड़दंग मचाया। बुधवार को भी ब्रज की देहरी पर रंग गुलाल उड़ाकर धमाल मचाया जाएगा।
विज्ञापन

रंग, गुलाल की बारिश के बीच होली की मस्ती में झूमने का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे थे। सोमवार को होलिका पूजन के बाद मंगलवार की सुबह 5:15 बजे पर किला गेट, मधुगढ़ी, अलीगढ़ रोड़, बागमूला चौराहा, चामड़ गेट सहित दर्जनों स्थानों पर होलिका दहन हुआ। होली प्रबंधक रामगोपाल आंधीवाल ने परंपरागत तरीके से विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का नागरिक अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

लोगों ने होली घर ले जाकर होलिका दहन किया। इस मौके पर डॉ ओपी शर्मा, कृष्णगोपाल, आंधीवाल, राजीव आंधीवाल, दिनेश पंडित, सीताराम मिश्र, दिनेश पंडित, मनोज आंधीवाल रहे। पूर्व डिस्ट्रीक्ट बार एसोसियेशन के अध्यक्ष अतुल आंधीवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। दिनभर शहर में जगह जगह होली का हुड़दंग दिखाई पड़ा। खासकर युवा रंग बिरंगे चेहरों के साथ रंगोत्सव का आनंद ले रहे थे। शहर में जगह जगह होलिका दहन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौ की बालियां भून लोगों ने अजीज, दोस्त, रिश्तेदारों को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही जमकर होली भी खेली गई। हुरियारे मस्ती करते नजर आए। वहीं बुधवार की भी जमकर रंग और गुलाल उड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed