{"_id":"67549f84f414cc4a59009a94","slug":"hoardings-and-banners-are-being-put-up-without-contract-the-municipality-is-facing-loss-of-revenue-hathras-news-c-2-1-ali1027-550860-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: पिछले 19 महीनों से बिना ठेके के लग रहे होर्डिंग्स-बैनर, पालिका को लग रही राजस्व की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: पिछले 19 महीनों से बिना ठेके के लग रहे होर्डिंग्स-बैनर, पालिका को लग रही राजस्व की चपत
Sun, 08 Dec 2024 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:48 AM IST
सार
मार्च 2023 के बाद हुए लोकसभा चुनाव में नगर पालिका के खंभों पर धड़ल्ले से होर्डिंंग लगाए गए, लेकिन राजस्व के नाम पर नगर पालिका को कुछ नहीं मिला। इसके बाद दाऊजी मेले, दीपावली, होली, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस आदि मौकों पर भी शुभकामनाओं के संदेश के होर्डिंंग लगाए गए, लेकिन राजस्व शून्य ही रहा।
विज्ञापन
शहर में खंभों पर लगे अवैध होर्डिंग
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस नगर पालिका में पिछले करीब 19 महीनों से बिना ठेका उठाए ही होर्डिंग व बैनर लगाए जा रहे हैं। अवैध तरीके से नगर पालिका क्षेत्र के करीब 100 से अधिक खंभों पर अवैध रूप से होर्डिंग लगाए जा रहे हैं, लेकिन नगर पालिका को इनसे राजस्व के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं मिली है, जबकि इनसे नगर पालिका को हर साल 10 लाख रुपये से अधिक का राजस्व मिलता रहा है।
विज्ञापन
नगर पपालिका की सीमा में करीब 30 यूनीपोल व करीब 70 सामान्य पोल हैं, जहां होर्डिंग और बैनर लगाए जाते हैं। इसके लिए नगर पालिका की ओर से बकायदा ठेका उठाया जाता है। इसके तहत हर साल ठेकेदार प्रति पोल के हिसाब से कर जमा करता है, लेकिन मार्च 2023 से अब तक पालिका परिक्षेत्र में आने वाले किसी भी पोल से कोई राजस्व पालिका को प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
मार्च 2023 के बाद हुए लोकसभा चुनाव में नगर पालिका के खंभों पर धड़ल्ले से होर्डिंंग लगाए गए, लेकिन राजस्व के नाम पर नगर पालिका को कुछ नहीं मिला। इसके बाद दाऊजी मेले, दीपावली, होली, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस आदि मौकों पर भी शुभकामनाओं के संदेश के होर्डिंंग लगाए गए, लेकिन राजस्व शून्य ही रहा है। अवैध तरीके से होर्डिंग लगाकर लगातार नगर पालिका को चूना लगाया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार जमकर कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका की ओर से पिछले वर्ष दिसंबर में पुराने ठेके को निरस्त कर दिया गया था। इसे लेकर एक वेंडर न्यायालय की शरण में गया। वहां से उन्हें स्टे मिल गया। हाल ही में यह स्टे हट गया है। जल्द ही बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा।-रोहित सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, हाथरस।