फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   History was distorted as part of a conspiracy: Rakesh

Hathras News: साजिश के तहत किया गया इतिहास को विकृतः राकेश

Mon, 09 Oct 2023 01:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
History was distorted as part of a conspiracy: Rakesh
विहिप के सह प्रांत मंत्री राकेश त्यागी ने कहा कि त्याग, बलिदान व मोक्ष की खोज का प्रतीक भगवा सदैव से विश्व पर राज करता रहा है और विश्व की दशा और दिशा तय की है। कुछ षडयंत्र के तहत इतिहास को विकृत कर हिंदू समाज को तोड़ने का प्रयास हुआ, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भगवा के आगे फादर और चादर नहीं चलेगी।
विज्ञापन





वह विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ब्रज प्रांत की शौर्य जागरण यात्रा के हाथरस पहुंचने पर रविवार को शहर के घंटाघर पर आयोजित धर्म सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिवाजी और महाराणा प्रताप के बलिदान के आगे अकबर व औरंगजेब महान नहीं हो सकते। हिंदुत्व ने वसुधैव कुटुंबकम की सिद्धांत को प्रतिपादित किया है।
विज्ञापन





कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सर्जन डॉ भरत यादव ने कहा कि अपने धर्म संस्कृति एवं सिद्धांतों के प्रति हमें अधिक रहना चाहिए। हिन्दुत्व का सिद्धांत कभी विभाजनकारी नहीं रहा समावेशी रहा है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से अतिथियों द्वारा भारत माता, भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी महाराज के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रचलित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





अलीगढ़ से आई शौर्य जागरण यात्रा का हनुमान चौकी पर हजारों की संख्या में उपस्थित बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। सासनी, दयानतपुर, अलीगढ़ रोड होते हुए यात्रा शहर में पहुंची और यहां घंटाघर पर सभा हुई। इस अवसर पर संत सुनील कौशल जी महाराज एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुंशी गजाधर सिंह की पोती प्रेमलता को शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।



धर्म सभा में प्रांत संयोजक बजरंग दल दिग्विजय नाथ तिवारी एवं प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद राजेश का समस्त विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पदाधिकारियों ने गदा भेंट कर स्वागत किया। अतिथियों का स्वागत नगर उपाध्यक्ष दीपू वार्ष्णेय व राहुल चौधरी द्वारा संयुक्त रूप स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।




मंच पर प्रांत संयोजक बजरंग दल दिग्विजय नाथ तिवारी, प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद राजेश, प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, प्रांत सत्संग प्रमुख एवं प्रमुख व्यवस्थापक अभय प्रताप सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र चतुर्वेदी, प्रांत विद्यार्थी प्रमुख राहुल व जिला अध्यक्ष मुकेश सूर्यवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।




जिला अध्यक्ष मुकेश सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, पदम सिंह, जिला संगठन मंत्री कपिल तिवारी, जिला मंत्री नरेंद्र सिंह, जिला सह मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक प्रवीण खंडेलवाल, जिला कोषाध्यक्ष मदन गोपाल वार्ष्णेय, जिला विशेष सम्पर्क प्रमुख राहुल कौशिक, जिला सुरक्षा प्रमुख नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, उपाध्यक्ष अजय शर्मा, जिला संयोजक बजरंग दल हर्षित गौड़ आदि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने किया एवं आभार व्यक्त कार्यक्रम संयोजक प्रवीण खंडेलवाल ने किया।







यात्रा के स्वागत में बनाए तोरणद्वार

विश्व हिंदू परिषद के षष्ठपूर्ति वर्ष के निकाली जा रही यात्रा के मार्ग पर करीब 60 तोरणद्वार बनाए गए। यात्रा में हजारों की संख्या में बजरंगी केसरिया ध्वज लिए हुए जय श्री राम, भारत माता की जय के उद्घोष के साथ चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed