{"_id":"697369253ea6c6e9520a66e3","slug":"hindu-sammelan-in-sadabad-hathras-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hindu Sammelan: सादाबाद में 25 जनवरी को होगा हिंदू सम्मेलन, तैयारी पूरी, आएंगे संत कृष्ण बालयोगी महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hindu Sammelan: सादाबाद में 25 जनवरी को होगा हिंदू सम्मेलन, तैयारी पूरी, आएंगे संत कृष्ण बालयोगी महाराज
Fri, 23 Jan 2026 05:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 23 Jan 2026 05:57 PM IST
सार
हाथरस के सादाबाद में हिंदू सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सम्मेलन में संत कृष्ण बालयोगी महाराज व प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष संस्कृति विषय डॉ. अर्चना प्रिय आर्य रहेंगे।
विज्ञापन
हिंदू सम्मेलन को लेकर हिंदू संगठनों की बैठक में मौजूद लोग
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीराम हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में सादाबाद में 25 जनवरी को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन श्री वासुदेव विद्या मंदिर में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। सम्मेलन को लेकर तैयारियों की रूपरेखा तय कर ली गई है।
विज्ञापन
तैयारियों के संबंध में 23 जनवरी को सभी हिंदू संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति द्वारा हिंदू समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता संत कृष्ण बालयोगी महाराज समाज का मार्गदर्शन देंगे।
विज्ञापन
मुख्य वक्ता प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष संस्कृति विषय डॉ. अर्चना प्रिय आर्य होंगी। बैठक में सोमप्रकाश वार्ष्णेय, राजकुमार शर्मा, डॉ. देवेश चौधरी, अर्जुन सिंह, तरुण गौतम, दिनेश शाह, गुड्डू चौधरी, अवधेश राजपूत, किशन गोपाल, टिल्लू, अर्जुन प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन