फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   High security number plate at roadways bus

रोडवेज बसों में लगाई जाएंगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

Tue, 02 Mar 2021 12:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
High security number plate at roadways bus
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

रोडवेज बसों में भी अब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जाएगी। हाथरस डिपो को बसों में नंबर प्लेट बदलवाने के निर्देश दिए गए हैं। फिटनेस के दौरान बसों में नई प्लेट को लगाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अब आम वाहन स्वामियों के बाद भी सरकारी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बदलने की कवायद शुरू हो गई है। हाथरस डिपो में 83 बसें है। ये बसें भी आने वाले दिनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से लैस होंगी। प्लेट बदलने के लिए मुख्यालय से डिपो को पत्र भी मिल गया है।
विज्ञापन

अन्य डिपो में होती है बसों की फिटनेस
हाथरस डिपो की बसों में फिटनेस की डगर काफी कठिन है क्योंकि डिपो की तीन बसें ही जिले के संभागीय परिवहन कार्यालय में पंजीकृत हैं। बाकी बसें कानपुर, अलीगढ़, आगरा आदि जगह पर पंजीकृत है। इस कारण फिटनेस देरी से होने के कारण बसों में नंबर प्लेट भी देरी से लगना तय है। इस मामले में हाथरस डिपो एआरएम शशी रानी का कहना है कि बसों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए पत्र आ गया है। बसों में फिटनेस के दौरान हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed