{"_id":"69e144efb8d3e07b4709299c","slug":"held-hostage-in-gujarat-allegations-of-sexual-abuse-as-well-hathras-news-c-56-1-hts1004-147287-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गुजरात में बंधक बनाकर रखा, कुकर्म का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गुजरात में बंधक बनाकर रखा, कुकर्म का भी आरोप
Fri, 17 Apr 2026 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
चंदपा कोतवाली क्षेत्र के युवक ने गुजरात स्थित कंपनी के मालिकों पर सात दिन तक बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत में पीड़ित ने कहा कि 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए उसे प्रताड़ित किया गया। शराब के नशे में एक व्यक्ति ने उसके साथ कुकर्म भी किया।
पीड़ित ने बताया कि वह गुजरात के बल्साड़ जिले में एक कंपनी में जून 2025 से पावर प्लांट हेड के पद पर कार्यरत था और 55 लाख रुपये का पैकेज प्राप्त कर रहा था। युवक के अनुसार नवंबर 2025 में कंपनी को 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ था और यह नुकसान टेस्टिंग मशीन की खरीद में बताया गया था। युवक का आरोप है कि कंपनी के मालिक व अन्य अधिकारियों ने साजिश के तहत नुकसान का जिम्मेदार उन्हें ठहरा दिया।
इसी सिलसिले में 21 मार्च 2026 को उन्हें बातचीत के लिए एडमिन ऑफिस की बिल्डिंग में बुलाया गया तथा वहां सात दिन तक बंधक बनाकर रखा। भूखा-प्यासा रखा गया। मारपीट की गई। यही नहीं एक व्यक्ति ने उसके साथ गलत काम भी किया। रुपये लौटाने के आश्वासन पर उसे छोड़ा गया।
विज्ञापन
गुजरात से वापस आने के लिए उसने 12 अप्रैल को 21 लाख रुपये आरोपियों के खाते में डाल भी दिए और बहाना बनाकर परिवार को लेकर हाथरस आ गया। पीड़ित का कहना है कि यदि वह रुपये नहीं डालता तो उसकी हत्या कर दी जाती। युवक ने अब शपथ पत्र के साथ पुलिस अधीक्षक को पंजीकृत डाक से शिकायत भेजी है। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि अभी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।